Samastipur

‘टीचर ऑफ द मंथ’ अवार्ड से सम्मानित हुए कर्पूरीग्राम के शिक्षक सुभीत

समस्तीपुर : बिहार सरकार के अपर मुख्य सचिव शिक्षा विभाग के डॉ. एस सिद्धार्थ द्वारा टीचर ऑफ द मंथ अवार्ड से सम्मानित कार्यक्रम के तहत बेहतर शैक्षणिक कार्य के लिए समस्तीपुर प्रखंड के पी.आर इंटर विद्यालय कर्पूरीग्राम के विशिष्ठ शिक्षक सुभीत कुमार सिंह को टीचर ऑफ मंथ जुलाई 2025 का प्रशस्ति पत्र दिया गया है।

उक्त कार्यक्रम के तहत पूरे जिले में सुभीत सहित तीन शिक्षकों को एंव राज्य के 54 शिक्षकों को टीचर ऑफ मंथ का अवार्ड से सम्मानित किया गया है। सुभीत सिंह उच्च विद्यालय कर्पूरीग्राम में इतिहास विषय के विशिष्ठ शिक्षक के पद पर कार्यरत है। वे विद्यालय में विभिन्न प्रकार के नवाचार एवं विद्यालय के शैक्षणिक सुधार को लेकर हमेशा सक्रिय रहे है। इसके पूर्व भी सुभीत को शिक्षक दिवस के उपलक्ष्य में 2024 में उत्कृष्ट शिक्षक के रूप में पुरुस्कार जिला स्तर पर मिला है।

सुभीत मुख्यमंत्री विद्यालय सुरक्षा कार्यक्रम सुरक्षित शनिवार, व सेल्फ स्टीम बेस्ड लाइफ स्कील प्रोग्राम सहित प्रशिक्षण कार्यक्रम में राज्य स्तरीय प्रशिक्षक की भूमिका का निर्वाहन भी कर रहे है। साथ ही विगत 11 वर्षों का लंबा अनुभव है। इतना ही नहीं उन्होंने सामाजिक समरसता एवं समन्वय स्थापित कर बच्चों को प्रेरित कर शिक्षक सेवा जिला स्तरीय विभिन्न कार्य लगातार करता आ रहे है।

मंथ ऑफ द टीचर अवार्ड से सम्मान होने पर सदर एसडीएम दिलीप कुमार, डीपीओ एमडीएम सुमित सौरव, प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी रितेश कुमार सिंह, लेखापाल प्रतीक कुमार, विद्यालय के प्रधानाध्यापक किरण झा, वरीय शिक्षिका डॉ बेबी कुमारी, प्रधानाध्यापक ललित घोष, प्रमंडलीय उपाध्यक्ष रंजीत कुमार, ऋतुराज जायसवाल, मंगलेश कुमार आदि ने बधाई दी है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में पैक्स समितियों के व्यावसायिक विस्तार को लेकर प्रशिक्षण सह कार्यशाला आयोजित

समस्तीपुर : सहकारिता विभाग की ओर से सोमवार को शहर के कर्पूरी सभागार में एक…

44 मिनट ago

एनडीए का क्लीन स्वीप; नीतीश, नितिन, कुशवाहा, रामनाथ और शिवेश राज्यसभा चुनाव जीते

बंगाल चुनाव से पहले एनडीए ने बिहार में राज्यसभा चुनाव में क्लीन स्वीप करते हुए…

3 घंटे ago

जान के सुरक्षा की मांग को लेकर समस्तीपुर कलेक्ट्रेट में धरने पर बैठा पूरा परिवार, DM और SP से सुरक्षा की गुहार

समस्तीपुर : मोहनपुर थाना क्षेत्र के माधोपुर सरारी गांव का एक परिवार सोमवार को कलेक्ट्रेट…

3 घंटे ago

ओवैसी-मायावती को मना लिया, लेकिन कांग्रेस और राजद के ही 4 विधायकों से गच्चा खा गए तेजस्वी

राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के नेता तेजस्वी यादव के नेतृत्व वाले महागठबंधन के साथ राज्यसभा…

4 घंटे ago

बिहार पुलिस दारोगा प्रीलिम्स रिजल्ट 2026 जारी, दूसरे चरण के लिये 35857 अभ्यर्थियों का हुआ चयन

बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग (BPSSC) ने बिहार सरकार के गृह विभाग में पुलिस दरोगा…

7 घंटे ago

बेगुसराय से गायब हुई दो बच्चों की माँ अपने बच्चों के साथ समस्तीपुर से बरामद

समस्तीपुर/अंगारघाट : बेगुसराय जिला के मंसूरचक थानांतर्गत तेमुहा गांव से 6 माह पूर्व हुई गायब…

11 घंटे ago