Samastipur

शिक्षाकुंज ने STEP – 2025 परीक्षा के विजेताओं को किया सम्मानित

समस्तीपुर : शहर के काशीपुर स्थित आईआईटी, नीट एवं अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाली प्रतिष्ठित संस्थान शिक्षाकुंज अपनी महत्वाकांक्षी परीक्षा STEP – 2025 का आयोजन बीते दिसंबर माह में सफलतापूर्वक कराया, इस परीक्षा में 4474 परीक्षार्थियों ने भाग लिया था। इस परीक्षा का मुख्य उद्देश्य छात्रों की प्रतिभा को निखारना और उन्हें उच्च शिक्षा की दिशा में प्रोत्साहित करना था।

संस्थान ने 7 सितंबर को परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को 2.5 लाख का नगद पुरस्कार एवं 2.5 करोड रुपए की स्कॉलरशिप प्रदान की, जिसमें उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले स्टूडेंट्स आर्यन अग्रवाल, वीर अर्जुन यादव, आयुष कुमार, सौम्या राय, कुमार अंकित, ज्ञान भारती, गुलशन कुमार, आदित्य प्रकाश, सृष्टि कुमारी व अन्य सभी प्रतिभावान उपस्थित थे।

इस अवसर पर शिक्षाकुंज के निदेशक ई० अनिरुद्ध सर ने कहा कि हमारा उद्देश्य छात्रों को गुणवत्तापूर्वक शिक्षा के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए तैयार करना है। STEP इसी कड़ी का हिस्सा है, जिसके माध्यम से प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को आर्थिक सहयोग व मार्गदर्शन प्रदान करते हैं।

समारोह में उपस्थित सभी प्रतिभावानों के अभिभावक एवं अतिथियों ने शिक्षा कुंज की इस पहल को काफी सराहा और कहा कि STEP के माध्यम से हर तबके के छात्र अपने सपनों को साकार कर सकते हैं। इस समारोह में संस्थान के सभी शिक्षकगण एवं सहकर्मियों ने बच्चों एवं अभिभावकों को विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं से संबंधित जानकारी मुहैया करवाया जो कक्षा 6 से 12वीं तक अध्यनरत सभी बच्चों को देना चाहिए।

Avinash Roy

Recent Posts

छठ महापर्व से पहले समस्तीपुर जिले की जर्जर सड़कों की होगी मरम्मत, 20 सूत्री की बैठक में MLC डॉ. तरुण कुमार ने उठाया मुद्दा

समस्तीपुर : जिला स्तरीय 20 सूत्री कार्यक्रम समिति की बैठक में जिले से जुड़े कई…

2 घंटे ago

समस्तीपुर सदर अस्पताल में पांच वेंटिलेटर, टेक्नीशियन की कमी से संचालन प्रभावित; 20 सूत्री की बैठक में उठा मुद्दा

समस्तीपुर : सदर अस्पताल में पांच वेंटिलेटर उपलब्ध हैं, लेकिन पर्याप्त तकनीकी कर्मियों की कमी…

2 घंटे ago

समस्तीपुर : दो साल से फरार नाबालिग छात्रा के अपहरण का आरोपी गिरफ्तार, दोनों ने रजामंदी से कर ली थी शादी

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाने की पुलिस ने नाबालिग छात्रा के अपहरण मामले में करीब दो…

3 घंटे ago

समस्तीपुर : ग्रेजुएशन के षष्ठम् सेमेस्टर सत्र 2023-27 के फाॅर्म दो सितंबर तक भरे जाएंगे

तस्वीर : फाइल फोटो  समस्तीपुर : स्नातक षष्ठम् सेमेस्टर (सत्र 2023-27) परीक्षा-2026 के लिए मिथिला…

7 घंटे ago