Samastipur

समस्तीपुर जिले में भी 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक चलाया जाएगा ‘स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार अभियान’

समस्तीपुर : महिलाओं के स्वास्थ्य और सशक्तिकरण को केंद्र में रखते हुए स्वास्थ्य परिवार कल्याण मंत्रालय के निर्देशानुसार 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक ‘स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार अभियान’ जिले में चलाया जाएगा। यह अभियान पूरे राज्य में महिला एवं बाल विकास मंत्रालय के “पोषण माह” के साथ आयोजित होगा। इसका उद्देश्य महिलाओं, किशोरियों और माताओं के स्वास्थ्य को मजबूत करना और पोषण स्तर सुधारना है। अभियान के तहत आयुष्मान आरोग्य मंदिर, प्राथमिक व सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर और जिला अस्पतालों में शिविर लगेंगे।

इनमें उच्च रक्तचाप, मधुमेह, कैंसर, एनीमिया और क्षय रोग की जांच व परामर्श के साथ विशेषज्ञ सेवाएं दी जाएंगी। गर्भवती महिलाओं की एएनसी जांच, मातृ-शिशु सुरक्षा कार्ड वितरण और बच्चों का टीकाकरण किया जाएगा। किशोरियों व महिलाओं के लिए मासिक धर्म स्वच्छता और पोषण पर जागरूकता कार्यक्रम होंगे। निक्षय मित्र अभियान से टीबी रोगियों को गोद लेने और रक्तदान को प्रोत्साहित किया जाएगा।

अभियान की सफलता हेतु विभागवार जिम्मेदारियां तय की गई हैं। आशा व आंगनबाड़ी सेविकाएं महिलाओं को प्रेरित करेंगी। शिक्षा विभाग छात्राओं को स्वास्थ्य जांच हेतु भेजेगा, जबकि पंचायती राज व समाज कल्याण विभाग सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करेंगे। जिलास्तर पर डीएम नोडल अधिकारी नामित कर निगरानी करेंगे।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में पैक्स समितियों के व्यावसायिक विस्तार को लेकर प्रशिक्षण सह कार्यशाला आयोजित

समस्तीपुर : सहकारिता विभाग की ओर से सोमवार को शहर के कर्पूरी सभागार में एक…

7 घंटे ago

एनडीए का क्लीन स्वीप; नीतीश, नितिन, कुशवाहा, रामनाथ और शिवेश राज्यसभा चुनाव जीते

बंगाल चुनाव से पहले एनडीए ने बिहार में राज्यसभा चुनाव में क्लीन स्वीप करते हुए…

9 घंटे ago

जान के सुरक्षा की मांग को लेकर समस्तीपुर कलेक्ट्रेट में धरने पर बैठा पूरा परिवार, DM और SP से सुरक्षा की गुहार

समस्तीपुर : मोहनपुर थाना क्षेत्र के माधोपुर सरारी गांव का एक परिवार सोमवार को कलेक्ट्रेट…

9 घंटे ago

ओवैसी-मायावती को मना लिया, लेकिन कांग्रेस और राजद के ही 4 विधायकों से गच्चा खा गए तेजस्वी

राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के नेता तेजस्वी यादव के नेतृत्व वाले महागठबंधन के साथ राज्यसभा…

10 घंटे ago

बिहार पुलिस दारोगा प्रीलिम्स रिजल्ट 2026 जारी, दूसरे चरण के लिये 35857 अभ्यर्थियों का हुआ चयन

बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग (BPSSC) ने बिहार सरकार के गृह विभाग में पुलिस दरोगा…

13 घंटे ago

बेगुसराय से गायब हुई दो बच्चों की माँ अपने बच्चों के साथ समस्तीपुर से बरामद

समस्तीपुर/अंगारघाट : बेगुसराय जिला के मंसूरचक थानांतर्गत तेमुहा गांव से 6 माह पूर्व हुई गायब…

17 घंटे ago