समस्तीपुर Town

नजर हर खबर पर…

SamastipurNEWS

समस्तीपुर जिला क्रिकेट संघ का चुनाव संपन्न; अनील अध्यक्ष, रुपेश सचिव एवं एडम राज बने कोषाध्यक्ष

समस्तीपुर : शहर के एक निजी होटल सभागार में रविवार को जिला क्रिकेट संघ का चुनाव संपन्न हुआ। मुख्य चुनाव अधिकारी सह अधिवक्ता मंजीत कुमार सिंह एवं कुमार प्रभाकर व अमित कुमार झा के अनुसार इस चुनाव में सचिव को छोड़ सभी पदों पर पदाधिकारी का चयन निर्विरोध हुआ। सर्वसम्मति से अनिल कुमार गुप्ता को अध्यक्ष, कुमार राजा को उपाध्यक्ष, एडम राज को कोषाध्यक्ष, मोहम्मद इम्तियाज को संयुक्त सचिव एवं पंकज कुमार केसरी को क्लब प्रतिनिधि बनाया गया।

सचिव के पद पर रुपेश कुमार झा ने रामकिशन रमन को 11 के मुकाबले 2 मतों से हराकर जीत हासिल की। इस चुनाव में बीसीए के कोई भी पर्यवेक्षक उपस्थित नहीं थे। जिले के 18 पंजीकृत क्लब में 14 क्लब ने चुनावी प्रक्रिया में भाग लिया। दलसिंहसराय, गंडक कालोनी, रोसड़ा, व सुपर स्टार क्लब मुक्तापुर की टीम ने इस चुनाव में भाग नहीं लिया।

जबकि गोल्डेन क्लब, एकता क्लब, युनाइटेड क्लब, आल स्टार क्लब, कर्पुरी ग्राम, आर आर आरआईसीसी, सुभाष क्लब, लोकनाथ क्लब, गांधी पार्क, जितवारपुर, आदर्श क्लब, समस्तीपुर रेलवे , एवरग्रीन एवं डायमंड क्लब के प्रतिनिधि ने चुनाव में हिस्सा लिया। इस अवसर पर अभिनव कुमार, विपिन कुमार, नितेश कुमार, परमेश्वर, आसीत सान्याल, अमरनाथ सिन्हा, अरशद खान, रंजीत कुमार सहित अन्य क्लबों के सदस्य उपस्थित थे।

ProductMarketingAdMaker 14102019 082310

20201015 075150