Samastipur

मतदाता सूची पुनरीक्षण को लेकर कमिश्नर ने की समीक्षा बैठक, कहा- “वोटर लिस्ट की सटीकता ही चुनाव के पारदर्शिता की गारंटी”

समस्तीपुर : निर्वाचक सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण-2025 के तहत सोमवार को समाहरणालय सभागार में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता निर्वाचक सूची के प्रेक्षक–सह–दरभंगा प्रमंडल आयुक्त (कमिश्नर) कौशल किशोर ने की।बैठक में जिला निर्वाचन पदाधिकारी–सह–डीएम रोशन कुशवाहा, सभी निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी, सहायक निर्वाचक पदाधिकारी एवं अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

प्रमंडल आयुक्त ने मतदाता सूची के अद्यतन, सत्यापन एवं शुद्धिकरण की विस्तार से समीक्षा की। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची की सटीकता ही चुनाव के पारदर्शिता की गारंटी है। इसलिए नए मतदाताओं का नाम जोड़ने से लेकर मृत अथवा स्थानांतरित मतदाताओं का नाम विलोपन तक हर कार्य में पूरी सतर्कता बरती जाए।

उन्होंने जिले में अब तक की प्रगति पर संतोष व्यक्त किया और अभियान को और तेजी से चलाने का निर्देश दिया। इस दौरान बूथ स्तर अधिकारी (बीएलओ) की सक्रियता पर भी विशेष जोर दिया गया। उन्होंने कहा कि बीएलओ की कार्यकुशलता ही मतदाता सूची की गुणवत्ता सुनिश्चित करती है।

आयुक्त ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी कार्य निर्धारित समय-सीमा में पूरे किए जाएं ताकि जिले की मतदाता सूची पूरी तरह शुद्ध एवं अद्यतन हो सके। इस अवसर पर जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने जिले में चल रहे कार्यों की विस्तृत जानकारी प्रस्तुत की। उन्होंने बताया कि सभी निर्वाचन संबंधी गतिविधियां योजना के अनुरूप प्रगति पर हैं और आगामी समय में इसे और तेज गति से पूरा किया जाएगा।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में पैक्स समितियों के व्यावसायिक विस्तार को लेकर प्रशिक्षण सह कार्यशाला आयोजित

समस्तीपुर : सहकारिता विभाग की ओर से सोमवार को शहर के कर्पूरी सभागार में एक…

8 घंटे ago

एनडीए का क्लीन स्वीप; नीतीश, नितिन, कुशवाहा, रामनाथ और शिवेश राज्यसभा चुनाव जीते

बंगाल चुनाव से पहले एनडीए ने बिहार में राज्यसभा चुनाव में क्लीन स्वीप करते हुए…

10 घंटे ago

जान के सुरक्षा की मांग को लेकर समस्तीपुर कलेक्ट्रेट में धरने पर बैठा पूरा परिवार, DM और SP से सुरक्षा की गुहार

समस्तीपुर : मोहनपुर थाना क्षेत्र के माधोपुर सरारी गांव का एक परिवार सोमवार को कलेक्ट्रेट…

10 घंटे ago

ओवैसी-मायावती को मना लिया, लेकिन कांग्रेस और राजद के ही 4 विधायकों से गच्चा खा गए तेजस्वी

राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के नेता तेजस्वी यादव के नेतृत्व वाले महागठबंधन के साथ राज्यसभा…

11 घंटे ago

बिहार पुलिस दारोगा प्रीलिम्स रिजल्ट 2026 जारी, दूसरे चरण के लिये 35857 अभ्यर्थियों का हुआ चयन

बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग (BPSSC) ने बिहार सरकार के गृह विभाग में पुलिस दरोगा…

14 घंटे ago

बेगुसराय से गायब हुई दो बच्चों की माँ अपने बच्चों के साथ समस्तीपुर से बरामद

समस्तीपुर/अंगारघाट : बेगुसराय जिला के मंसूरचक थानांतर्गत तेमुहा गांव से 6 माह पूर्व हुई गायब…

19 घंटे ago