समस्तीपुर/विद्यापतिनगर : विद्यापतिनगर थाना क्षेत्र के बढ़ौना गांव स्थित रेल गुमटी संख्या 12-13 के पास गुरुवार को एक अज्ञात युवक का शव बरामद हुआ। ग्रामीणों ने रेल ट्रैक किनारे झाड़ियों में शव देखा और इसकी सूचना पुलिस को दी।मसूचना मिलते ही एसएचओ सूरज कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और जांच-पड़ताल शुरू की। प्रारंभिक जांच में यह आशंका जताई जा रही है कि युवक की हत्या कर शव को रेल दुर्घटना का स्वरूप देने की कोशिश की गई होगी।
वहीं संभावना यह भी है कि युवक सवारी गाड़ी से गिरकर मारा गया हो। मृतक की उम्र लगभग 30 वर्ष बताई जा रही है। उसके हाथ पर त्रिशूल चिन्ह के साथ एनके लिखा हुआ टैटू पाया गया है। काफी प्रयास के बाद भी मृतक की पहचान नहीं हो सकी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है।
बिहार के लाखों शिक्षक इन दिनों 7वें वेतनमान का लाभ नहीं मिलने को लेकर परेशान…
बिहार में बांका जिले के बेलहर थाना क्षेत्र के एक गांव में रविवार की शाम…
समस्तीपुर : जिले के सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों में इलाज कराने वाले मरीजों के लिए जांच…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के वैनी थाना क्षेत्र में चंदौली-चकले वैनी सीमा के समीप जमुआरी…
समस्तीपुर : बिहार में चौथे चरण की शिक्षक नियुक्ति यानी टीआर-4 को लेकर अभ्यर्थियों की…
समस्तीपुर/दलसिंहसराय : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय के डैनी चौक स्थित प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय…