समस्तीपुर : आगामी बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 को लेकर प्रशासनिक स्तर पर तैयारियां तेज हो गई हैं। इसी क्रम में गुरुवार को 133 समस्तीपुर विधानसभा क्षेत्र की निर्वाची पदाधिकारी सह उप विकास आयुक्त सुश्री शैलजा पांडे ने ताजपुर प्रखंड के अति संवेदनशील (Vulnerable) बूथों का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने संबंधित प्रखंड स्तरीय पदाधिकारियों एवं सेक्टर अधिकारियों को निर्देश दिया कि प्रत्येक संवेदनशील और अति संवेदनशील बूथ पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाएं। साथ ही यह भी सुनिश्चित किया जाए कि मतदाता बिना किसी भय या बाधा के अपने मतदानाधिकार का प्रयोग कर सकें।
उप विकास आयुक्त ने सेक्टर अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि वे लगातार फील्ड विजिट करें, मतदाताओं से संवाद स्थापित कर उनकी शिकायतों का संज्ञान लें और समय पर रिपोर्टिंग सुनिश्चित करें। इस मौके पर प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी, थाना प्रभारी सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी मौजूद रहे।
समस्तीपुर : रोसड़ा की भूमि सुधार उप-समाहर्ता (DCLR) कंचन कुमारी झा की मुश्किलें बढ़ती जा…
समस्तीपुर : जिला स्तरीय 20 सूत्री कार्यक्रम समिति की बैठक में जिले से जुड़े कई…
समस्तीपुर : सदर अस्पताल में पांच वेंटिलेटर उपलब्ध हैं, लेकिन पर्याप्त तकनीकी कर्मियों की कमी…
समस्तीपुर : कलेक्ट्रेट सभागार में सोमवार को परिवहन मंत्री सह जिले के प्रभारी मंत्री दामोदर…
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाने की पुलिस ने नाबालिग छात्रा के अपहरण मामले में करीब दो…
तस्वीर : फाइल फोटो समस्तीपुर : स्नातक षष्ठम् सेमेस्टर (सत्र 2023-27) परीक्षा-2026 के लिए मिथिला…