Samastipur

DBKN कॉलेज नरहन में SFI के बैनर तले अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल शुरू

समस्तीपुर/विभूतिपुर : DBKN कॉलेज नरहन में शुक्रवार की सुबह 9:30 बजे से SFI (स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया) के बैनर तले अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल की शुरुआत की गई। यह आंदोलन कॉलेज में पी.जी. (पोस्ट ग्रेजुएशन) में नामांकन की मांग को लेकर किया जा रहा है। इस हड़ताल का नेतृत्व कॉलेज इकाई के सक्रिय सदस्य केशव झा कर रहे हैं। केशव झा ने बताया कि DBKN कॉलेज नरहन में पी.जी. की पढ़ाई की सुविधा उपलब्ध होने के बावजूद नामांकन प्रक्रिया को अन्यत्र स्थानांतरित कर दिया गया है, जिससे स्थानीय छात्रों को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।

उन्होंने मांग की कि पी.जी. नामांकन की प्रक्रिया कॉलेज स्तर पर ही चलाई जाए ताकि छात्र-छात्राओं को स्थानीय स्तर पर उच्च शिक्षा का लाभ मिल सके। इस मौके पर SFI के जिला अध्यक्ष नीलकमल यादव, जिला कमेटी सदस्य केशव झा, कॉलेज यूनिट अध्यक्ष प्रिंस कुमार, सुलेमान, राकेश कुमार, संजय कुमार, सुनीता कुमारी, अनीता कुमारी, रवीना कुमारी, नेहा कुमारी, सुधा कुमारी, अर्चना कुमारी, चंदा कुमारी, कोमल कुमारी, रूपेश कुमार, चंदन कुमार, मंतून कुमार, केशव कुमार, प्रियांशु कुमार, अमन कुमार सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

केशव झा ने यह भी साफ शब्दों में कहा कि “जब तक यूनिवर्सिटी से प्रतिनिधिमंडल मौके पर आकर हमारी बात नहीं सुनती, तब तक यह भूख हड़ताल समाप्त नहीं होगी।” कॉलेज प्रशासन और स्थानीय प्रशासन की ओर से स्थिति पर नजर रखी जा रही है, लेकिन अब तक विश्वविद्यालय स्तर से कोई ठोस प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार में अब 12वीं के बाद मिलेगा रोजगार, सरकारी स्कूलों में छात्रों को प्लेसमेंट की सुविधा

बिहार के सरकारी स्कूलों में भी प्लेसमेंट की सुविधा मिलेगी। राज्य सरकार 12वीं कक्षा में…

4 घंटे ago

क्या नीतीश के कहने पर सम्राट चौधरी को भाजपा ने बनाया मुख्यमंत्री? सीएम ने खुद बताई अंदर की बात

जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद सम्राट…

4 घंटे ago

समस्तीपुर के बाद अब पटना में ट्रेन से शराब ला रही छात्रा अरेस्ट, पुलिस भर्ती की तैयारी कर रही है लड़की

समस्तीपुर के बाद अब पटना में ट्रेन के जरिये शराब ला रही छात्रा पकड़ी गई…

7 घंटे ago

समस्तीपुर : शहर के नक्कू स्थान में बंद घर से छह लाख के जेवर की चोरी, पुलिस मामले की छानबीन में जुटी

समस्तीपुर : मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के मोहनपुर वार्ड संख्या-39 में बंद घर से करीब 6…

17 घंटे ago

लगुनियां सूर्यकंठ स्थित एक घर में चोरी का 24 घंटे में खुलासा, मोबाइल समेत एक गिरफ्तार

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के लगुनियां सूर्यकंठ गांव में घर में हुई चोरी के…

17 घंटे ago

शिवाजीनगर में अज्ञात वाहन की ठोकर से महिला की मौ’त, तीन छोटे-छोटे बच्चों के सिर से उठा मां का साया

समस्तीपुर/शिवाजीनगर : शिवाजीनगर प्रखंड अंतर्गत परसा पंचायत के सरहिला गांव के राजारामपुर टोला के वार्ड-4…

18 घंटे ago