Samastipur

महिला से दुर्व्यवहार मामले में गिरफ्तारी को लेकर बवाल, लाठी-डंडा लेकर थाना परिसर में पहुँचे ग्रामीण, जमकर किया हंगामा, पुलिस को पीटा

समस्तीपुर/विभूतिपुर [केशव बाबू] : विभूतिपुर थाना क्षेत्र के गंगौली मंदा पंचायत के मंदा गांव वार्ड संख्या-8 में महिला के साथ कथित अभद्र व्यवहार के मामले में कार्रवाई करने पहुँची पुलिस टीम पर शुक्रवार को लोगों का भारी विरोध भड़क गया। पुलिस द्वारा महिला के साथ मारपीट और दो लोगों को पकड़कर थाने लाने से नाराज ग्रामीण शुक्रवार को लाठी-डंडा लेकर थाना परिसर में पहुँच गए और वहां हंगामा करने लगे। आक्रोशित लोगों ने ओडी में तैनात एसआई संजीव कुमार सिंह के साथ गाली-गलौज और हाथापाई कर मारपीट की। स्थिति बिगड़ने पर एसआई सिपाही रूम की ओर भागे, लेकिन भीड़ ने वहां भी धावा बोल दिया, जिसमें एक सिपाही भी जख्मी हो गया।

मौके पर पहुँचे थानाध्यक्ष सुनील कुमार झा ने लोगों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन भीड़ का गुस्सा उन पर भी फूट पड़ा। घटना के बाद थाने में दर्जनों महिला, बच्चे और युवक बैठकर गिरफ्तार लोगों की रिहाई और पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की मांग करने लगे। जानकारी मिलते ही एसडीपीओ संजय कुमार सिन्हा पुलिस बल के साथ थाने पहुँचे।

एसडीपीओ के नेतृत्व में इंस्पेक्टर मनोज कुमार, थानाध्यक्ष के अलावे आसपास के थानों से पुलिस व अन्य पदाधिकारियों ने लोगों को थाने के बलपूर्वक से बाहर निकाला। घटना के संबंध में एसडीपीओ संजय कुमार सिन्हा ने बताया कि थाने में लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की जा रही है। उपद्रवियों की पहचान कर उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि पूरा मामला गंभीरता से जांच के दायरे में है। वहीं ग्रामीणों का आरोप है कि पूर्व में झूठा मुकदमा दर्ज कर निर्दोष लोगों को फंसाया गया और इस मामले को सुनियोजित ढंग से तूल दिया गया है।

वीडियो :

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर जिले के प्रारंभिक स्कूलों में क्लास 1 से 8 तक की वार्षिक परीक्षा की काॅपियों की जांच आज से शुरू

समस्तीपुर : जिले में प्रारंभिक स्कूलों में क्लास 1 से 8 तक की वार्षिक परीक्षा…

3 मिनट ago

समस्तीपुर की रहने वाली डॉक्टर ने वाराणसी में लिया इंसुलिन का ओवरडोज, खुद को 100 अधिक इंजेक्शन लगाए, डिप्रेशन में जान देने की कोशिश

समस्तीपुर : बनारस के काशी हिंदू विश्वविद्यालय के चिकित्सा‎विज्ञान संस्थान (आईएमएस) में सर्जरी‎ विभाग की…

21 मिनट ago

विश्वविद्यालय शिक्षकों की नियुक्ति के संभावित ड्राफ्ट में कई विसंगतियां, आवश्यक सुधार नहीं हुआ तो होगा राज्यव्यापी आंदोलन — ABVP

समस्तीपुर : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् समस्तीपुर इकाई द्वारा विश्वविद्यालय शिक्षक नियुक्ति के संभावित ड्राफ्ट…

11 घंटे ago

मगरदही में विगत महीनें हुए जमीनी विवाद में फायरिंग मामले में एक नामजद आरोपी गिरफ्तार

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मगरदही खरीदाबाद वार्ड संख्या-36 में जमीन विवाद को लेकर…

11 घंटे ago

समस्तीपुर जिले के अलग-अलग जगहों से पांच शराबियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाने की पुलिस ने मंगलवार को कार्रवाई करते हुए अलग-अलग जगहों से…

12 घंटे ago

समस्तीपुर में चैती छठ और ईद-उल-फितर को लेकर प्रशासन अलर्ट, क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए SDO ने की समीक्षा बैठक

समस्तीपुर : चैती छठ एवं ईद-उल-फितर पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने…

12 घंटे ago