Samastipur

लेन-देन विवाद में महिला से मारपीट, इलाज के दौरान मौ’त, पति ने 8 लोगों पर दर्ज कराई प्राथमिकी

समस्तीपुर/विभूतिपुर [केशव बाबू] : विभूतिपुर थाना क्षेत्र के देसरी वार्ड संख्या 6 में लेन-देन के विवाद को लेकर हुई महिला की हत्या मामले में प्राथमिकी दर्ज की गई है। मृतका कविता देवी के पति संजय कुमार सहनी ने गांव की ही सावित्री देवी, मनीषा कुमारी, सीता देवी, चुनचुन देवी, गरीब पासवान की पत्नी, सुजीत पासवान, राजेश कुमार एवं उमा देवी को नामजद अभियुक्त बनाया है।

आवेदन में संजय कुमार ने बताया है कि रुपये के लेन-देन को लेकर अभियुक्तगण उनके दरवाजे पर हथियार से लैस होकर पहुंचे और शोरगुल करने लगे। इसी दौरान बाहर निकली उनकी पत्नी कविता देवी को पकड़कर मारपीट की गई। आरोप है कि लोहे की बट से पेट एवं शरीर के अन्य हिस्सों पर वार करने के बाद उसे करीब 400 मीटर तक घसीटा गया। घटना के दौरान मृतका का मोबाइल भी छीन लिया गया। गंभीर रूप से घायल कविता देवी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां कुछ दिनों तक उपचाररत रहने के बाद उनकी मौत हो गई। थाना अध्यक्ष सुनील कुमार झा ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में पैक्स समितियों के व्यावसायिक विस्तार को लेकर प्रशिक्षण सह कार्यशाला आयोजित

समस्तीपुर : सहकारिता विभाग की ओर से सोमवार को शहर के कर्पूरी सभागार में एक…

10 घंटे ago

एनडीए का क्लीन स्वीप; नीतीश, नितिन, कुशवाहा, रामनाथ और शिवेश राज्यसभा चुनाव जीते

बंगाल चुनाव से पहले एनडीए ने बिहार में राज्यसभा चुनाव में क्लीन स्वीप करते हुए…

13 घंटे ago

जान के सुरक्षा की मांग को लेकर समस्तीपुर कलेक्ट्रेट में धरने पर बैठा पूरा परिवार, DM और SP से सुरक्षा की गुहार

समस्तीपुर : मोहनपुर थाना क्षेत्र के माधोपुर सरारी गांव का एक परिवार सोमवार को कलेक्ट्रेट…

13 घंटे ago

ओवैसी-मायावती को मना लिया, लेकिन कांग्रेस और राजद के ही 4 विधायकों से गच्चा खा गए तेजस्वी

राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के नेता तेजस्वी यादव के नेतृत्व वाले महागठबंधन के साथ राज्यसभा…

13 घंटे ago

बिहार पुलिस दारोगा प्रीलिम्स रिजल्ट 2026 जारी, दूसरे चरण के लिये 35857 अभ्यर्थियों का हुआ चयन

बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग (BPSSC) ने बिहार सरकार के गृह विभाग में पुलिस दरोगा…

17 घंटे ago

बेगुसराय से गायब हुई दो बच्चों की माँ अपने बच्चों के साथ समस्तीपुर से बरामद

समस्तीपुर/अंगारघाट : बेगुसराय जिला के मंसूरचक थानांतर्गत तेमुहा गांव से 6 माह पूर्व हुई गायब…

21 घंटे ago