समस्तीपुर/विभूतिपुर [केशव बाबू] : विभूतिपुर थाना क्षेत्र के आलमपुर कोदरिया वार्ड संख्या-3 में शनिवार सुबह करंट लगने से एक महिला की मौत हो गई, जबकि उनकी बेटी गंभीर रूप से जख्मी हो गई। मृतका की पहचान गांव निवासी परमेश्वर सिंह की पत्नी आशा देवी (52 वर्ष) के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, आशा देवी सुबह घर में झाड़ू लगा रही थीं। इसी दौरान एक कमरे में रखे स्टैंड फैन को हटाने के क्रम में अचानक करंट की चपेट में आ गईं। करंट लगते ही वह गिर पड़ीं और उनके चेहरे पर स्टैंड फैन गिरने से गंभीर चोट लग गई, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई।
मां को बचाने पहुंची पुत्री पूनम कुमारी उर्फ कंचन (19 वर्ष) भी करंट की चपेट में आकर जख्मी हो गई। हालांकि, उसने साहस दिखाते हुए वायर खींचकर बिजली का कनेक्शन डिस्कनेक्ट किया। शोर-गुल सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे और घायल पूनम को इलाज के लिए ले जाया गया। गांव में इस घटना के बाद मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है।
समस्तीपुर : सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं के लाभुकों के लिए जीवन प्रमाणीकरण कराना अनिवार्य कर…
समस्तीपुर : मुस्लिम समुदाय के लोग कल शनिवार को एक दूसरे से गले मिलकर ईद…
समस्तीपुर : जिले में बिजली चोरी रोकने और बकाया बिल की वसूली को लेकर विद्युत…
बिहार में भ्रटाचार के खिलाफ ज़ीरो टॉलरेंस की नीति के तहत निगरानी विभाग की टीम…
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की बहुचर्चित समृद्धि यात्रा का चौथा चरण आज समाप्त हो…
समस्तीपुर : सदर अस्पताल में मरीजों के लिए करीब 52 प्रकार की पैथोलॉजी जांच की…