Politics

NDA के सम्मेलन में मंच बना कुरुक्षेत्र, नीतीश के मंत्री का विरोध; वापस लौटे केंद्रीय मंत्री रामनाथ ठाकुर

जमुई में एनडीए के कार्यकर्ता सम्मेलन में जमकर हंगामा हुआ। नीतीश सरकार में मंत्री सुमित सिंह और पूर्व एमएलसी संजय प्रसाद मंच पर ही भीड़ गए। इसे देखकर दोनों के समर्थक कार्यकर्ता भी स्टेज पर चढ़ गए और बवाल काटा। हालात को संभालने में पुलिस वालों के पसीने छूट गए। इस बीच सम्मेलन में अतिथि के रूप में पहुंचे केंद्रीय मंत्री रामनाथ ठाकुर मंच से उतरकर वापस चले गए।

मामला मंत्री सुमित सिंह को लेकर बिगड़ा। एनडीए के सम्मेलन में वे स्थानीय विधायक के तौर पर शामिल हुए थे। इसका संजय प्रसाद ने विरोध कर दिया। कहा कि जब वे पार्टी में नहीं हैं तो किस हैसियत से सम्मेलन में मंच पर आ गए। यह सुनकर सुमित सिंह के समर्थक उखड़ गए। इधर संजय प्रसाद के कार्यकर्ता भी तैयार थे। दोनों पक्षों को दर्जनों कार्यकर्ताओं ने मंच पर चढ़ कर गदर मचा दिया। जमकर धक्का मुक्की और हाथापाई हुई।

प्रयोग उल्टा पड़ गया

सुमित सिंह और संजय प्रसाद वर्ष 2020 में चकाई विधानसभा क्षेत्र से एक दूसरे के खिलाफ चुनाव लड़ चुके हैं। विरोधि प्रत्याशियों को एक मंच पर लाकर जनता के बीच गठबंधन की मजबूती दिखाने की तैयारी थी। लेकिन, प्रयोग उल्टा पड़ गया। दोनों के समर्थक आपस मे भिड़ गये। सम्मेलन में शिरकत करने आए केंद्रीय मंत्री रामनाथ ठाकुर, श्याम रजक समेत अन्य विधायक बिना संबोधित किए ही निकल गए।

जैसे ही केन्द्रीय मंत्री रामनाथ ठाकुर व एनडीए गठबंधन के दलों के नामित प्रतिनिधि मंच पर पहुंचे कि पूर्व विधान पार्षद संजय प्रसाद और चकाई के विधायक व मंत्री सुमित कुमार सिंह के बीच बहस शुरू हो गई। यह देखकर दोनों के समर्थक मंच पर चढ़ गये और एक दूसरे पर टूट पड़े। देखते ही देखते मंच रणक्षेत्र में तब्दील हो गया। स्थिति को नियंत्रित करने में पुलिस प्रशासन के पसीने छूट गए।

2020 में सुमित सिंह ने संजय प्रसाद को हराया था

2020 में चकाई विधानसभा क्षेत्र से जदयू के सिंबल पर संजय प्रसाद चुनाव लड़े थे तो एनडीए गठबंधन से अलग होकर चुनाव लड़े लोजपा ने संजय मंडल को अपना उम्मीदवार बनाया था। सुमित कुमार सिंह निर्दलीय चुनाव लड़े और जीत गए। इस चुनाव में राजद प्रत्यासी रही सावित्री देवी को सुमित कुमार सिंह ने चुनाव में शिकस्त देकर चकाई विधान सभा से निर्दलीय विधायक चुने गये थे। इस चुनाव में संजय प्रसाद जदयू, संजय मंडल लोजपा, निर्दलीय सुमित कुमार सिंह व राजद प्रत्याशी रही सावित्री देवी के बीच मतों का अंतर काफी कम रहा। तीसरे स्थान पर जदयू के संजय प्रसाद तो चौथे स्थान पर लोजपा के संजय मंडल रहे। सुमित कुमार सिंह ने एनडीए सरकार को समर्थन दिया और पहली बार कैबिनेट मंत्री बने। बीजेपी के साथ गठबंधन बना तब भी उन्हें कैबिनेट में स्थान मिला।

पैचअप करते दिखे बड़े नेता

हंगामे के लेकर श्याम रजक ने कहा कि एनडीए कार्यकर्ताओं में अति उत्साह के कारण मंच पर कुछ अव्यवस्था हो गई थी। साथ ही केंद्रीय मंत्री रामनाथ ठाकुर को पूर्णिया भी जाना था। समय का आभाव था इसलिए सम्मेलन को संबोधित नहीं कर पाए। सम्मेलन में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के सभी दलों की शानदार उपस्थिति थी। साथ ही मंच पर सभी गठबंधन पार्टी प्रतिनिधि को उचित सम्मान दिया गया था।

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार के भ्रष्ट BDO आनंद कुमार विभूति के पटना- दरभंगा समेत 5 ठिकानों पर EOU की रेड, आय से अधिक संपत्ति का केस

बिहार में आर्थिक अपराध इकाई (इओयू) की रेड से हड़कंप है। ईओयू की टीम ने…

1 घंटा ago

कचरे में उठी चिंगारी से लगी आग में सिंघिया CHC में खड़ी दो एंबुलेंस जलकर राख

समस्तीपुर/सिंघिया : नगर पंचायत स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) परिसर में रविवार की देर रात…

18 घंटे ago

बूढ़ी गंडक नदी में मिला अज्ञात शव, स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची मुफस्सिल पुलिस, गोताखोरों की मदद से नदी से निकाला गया शव

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र में बूढ़ी गंडक नदी से सोमवार को एक अज्ञात व्यक्ति…

18 घंटे ago

दलसिंहसराय में पुलिस के कब्जे से महिलाओं ने आरोपी युवक को छुड़ाया, भीड़ ने टीम को घेरा; वीडियों हुआ वायरल

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के केवटा गांव में सोमवार को वांछित…

19 घंटे ago