समस्तीपुर Town

नजर हर खबर पर…

SamastipurNEWS

उजियारपुर में ठनका गिरने से अधेड़ की मौ’त, एक भैंस भी झुलसकर मरी

समस्तीपुर/उजियारपुर : उजियारपुर थाना क्षेत्र के रायपुर पंचायत के वार्ड संख्या 5 स्थित खनुआ टोला में रविवार की दोपहर वज्रपात की चपेट में आने से 50 वर्षीय रमसो पासवान की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में उनकी एक भैंस भी झुलसकर मर गई। मृतक की पहचान स्वर्गीय जगदीश पासवान के पुत्र रमसो पासवान के रूप में हुई है। बताया जाता है कि वे तीन भैंसों को लेकर खेत की ओर गए थे। लौटने के क्रम में अचानक मौसम बिगड़ा और ठनका गिरने से उनकी जान चली गई।

घटना की खबर फैलते ही आसपास के ग्रामीण घटनास्थल पर जुट गए। परिवार में कोहराम मच गया और पूरे गांव का माहौल गमगीन हो गया। ग्रामीणों ने बताया कि रमसो पासवान मिलनसार और नेकदिल स्वभाव के व्यक्ति थे। घटना पर कांग्रेस किसान प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष अनिल कुमार कुशवाहा, जिला पार्षद अरुण कुमार, मुखिया अंजू कुमारी सहित कई लोगों ने गहरी संवेदना प्रकट की। साथ ही प्रशासन से पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा दिलाने की मांग की।

मुखिया पति विनोद कुमार ने बताया कि मृतक के आश्रितों को कबीर अंत्येष्टि योजना के तहत तीन हजार रुपये की सहायता राशि उपलब्ध कराई गई है, साथ ही उन्होंने स्वयं भी डेढ़ हजार रुपये दिए हैं। उधर, थानाध्यक्ष अजीत कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल समस्तीपुर भेजा गया है।

ProductMarketingAdMaker 14102019 082310

20201015 075150