Samastipur

करीब 3 घंटे तक उजियारपुर में रहे DRM, रैक प्वाइंट के लिए देखी जमीन

समस्तीपुर/उजियारपुर : सोनपुर मंडल के मंडल रेल प्रबंधक अमित सरन ने उजियारपुर रेलवे स्टेशन का दौरा किया। उन्होंने तीन घंटे तक स्टेशन परिसर की एक-एक व्यवस्था का बारीकी से निरीक्षण किया। इस दौरान डीआरएम ने प्लेटफॉर्म की स्थिति, साफ-सफाई, यात्री सुविधाओं और सुरक्षा इंतजामों का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने साफ-सफाई को लेकर स्टेशन अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए। स्टेशन पर रैक प्वाइंट निर्माण को लेकर जमीन भी देखी। हालांकि अभी इसपर कुछ निर्णय नहीं हुआ है।

उन्होंने कहा कि स्टेशन पर आने वाले हर यात्री को स्वच्छ वातावरण मिलना चाहिए। वहीं, सुरक्षा उपायों को और पुख्ता बनाने पर भी जोर दिया। उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि यात्रियों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और इसमें कोई ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। डीआरएम ने स्टेशन पर मौजूद रेलकर्मियों से भी बातचीत की। उनकी दिक्कतें और जरूरतें जानीं। उन्होंने कहा कि रेलवे प्रशासन कर्मचारियों की बातों पर गंभीरता से विचार करेगा।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने चल रहे विकास कार्यों का भी जायजा लिया और अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि सभी काम तय समय पर और गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूरे हों। डीआरएम सरन ने बताया कि उजियारपुर स्टेशन पर यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए कई नई योजनाएं लागू की जा रही हैं। जल्द ही यहां आधुनिक प्रतीक्षालय, बेहतर शौचालय, शुद्ध पेयजल, डिजिटल डिस्प्ले बोर्ड और प्लेटफॉर्म पर बेहतर प्रकाश व्यवस्था उपलब्ध कराई जाएगी। इसके अलावा बैठने की व्यवस्था को भी दुरुस्त किया जाएगा। इधर वर्षों से मौर्य एक्सप्रेस ट्रेन की ठहराव की मांग कर रहे लोगों को खुशखबरी मिलने की उम्मीद भी है। साथ ही बाघ एक्सप्रेस का डाउन में ठहराव भी होने की उम्मीद लोगों ने जताई है। यात्रियों को सुरक्षित, आरामदायक और सुविधाजनक यात्रा मिले इसका प्रयास भी रेलवे करेगा।

दोहरा रैक प्वाइंट खुलने की संभावना :

उजियारपुर में विकास को मिलेगी गति, रेलवे सूत्रों की मानें तो डीआरएम का यह दौरा स्टेशन को बेहतरीन तरीके से डेवलप करने की है। चूंकि सोनपुर मंडल से दो रैक प्वाइंट नारायणपुर अनन्त एवं कर्पूरी ग्राम स्टेशन अब कटकर समस्तीपुर मंडल का हिस्सा बन चुका है और सोनपुर मंडल की आय का यह प्रमुख केन्द्र था। इसी को ध्यान में रखते हुए अब उजियारपुर स्टेशन पर दोहरा रैक प्वाइंट खुलने की संभावना बन गई है। इससे यहां रोजगार के अवसर बढ़ेंगे और रेलवे के आय का साधन भी बढेगा। उजियारपुर स्टेशन पर होने वाले बदलाव से न केवल यात्रियों को लाभ होगा, बल्कि पूरे इलाके के विकास को भी नई गति मिलेगी।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर के चार विभिन्न फर्मों पर सेल्स टैक्स विभाग ने लगाया 4 करोड़ 48 लाख का पेनाल्टी

समस्तीपुर : शहर के चार विभिन्न फर्मों पर लगभग साढ़ चार करोड़ रूपये पेनाल्टी लगाया…

7 मिनट ago

मोरसंड से स्कूल छोड़ फरार हुए तीनों छात्र एक दिन बाद सिंघिया घाट से हुए बरामद, मैदान में गुजारी रात

समस्तीपुर/पूसा : पीएम श्री किसान उच्च माध्यमिक विधालय, मोरसंड के 9वीं कक्षा के 3 छात्र…

3 घंटे ago

समस्तीपुर न्यायाधीश आवासीय परिसर में 12 नए न्यायिक आवासों का उद्घाटन

समस्तीपुर : समस्तीपुर न्यायाधीश आवासीय परिसर में नवनिर्मित 12 न्यायिक पदाधिकारियों के आवास (पीओ क्वार्टर)…

5 घंटे ago

वायरल संक्रमण व टाइफाइड के मरीजों की संख्या में इजाफा, सदर अस्पताल समेत जिले के अन्य अस्पतालों में जुट रही मरीजों की भीड़

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में लगातार बदलते मौसम ने लोगों की सेहत पर असर डालना…

5 घंटे ago

समस्तीपुर : बैंक से 50 हजार Cash लेकर घर लौट रहे व्यक्ति को बदमाशों ने चकमा देकर रूमाल में बंधा कागज का बंडल थमाकर पैसे उड़ाए

समस्तीपुर/कल्याणपुर : समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र स्थित भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) शाखा से…

5 घंटे ago

10वीं व ITI पास युवाओं के लिए नौकरी का सुनहरा मौका, समस्तीपुर में 17 जुलाई को जॉब कैंप

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के बेरोजगार और नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए…

5 घंटे ago