समस्तीपुर : सदर अस्पताल के सीटी स्कैन चेंबर में शनिवार की देर शाम हुए हंगामे के बाद दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। जानकारी के अनुसार, मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के हरपुर एलौथ निवासी पुष्पा देवी ने अस्पताल के एक कर्मी को नामजद करते हुए मामला दर्ज कराया है। वहीं दूसरी ओर, सीटी स्कैन टेक्नीशियन गुंजन प्रकाश ने भी महिला समेत चार लोगों पर प्राथमिकी दर्ज कराई है।
गुंजन प्रकाश ने आरोप लगाया कि उक्त लोग जबरन सीटी स्कैन कराने का दबाव बना रहे थे। मना करने पर उनके साथ मारपीट की गई और इयरफोन, 80 हजार रुपये मूल्य का चेन तथा 52 हजार रुपये नगद छीन लिए गए। नगर थानाध्यक्ष शिव कुमार यादव ने बताया कि दोनों पक्षों की प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और मामले की जांच की जा रही है।
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मुसरीघरारी थाना क्षेत्र में अपराधियों ने गुरुवार की देर रात…
समस्तीपुर/विद्यापतिनगर [पद्माकर सिंह लाला] : निशाना सटीक हो और इरादे मजबूत तो गांव की पगडंडियों…
समस्तीपुर : आम लोगों की समस्याओं के त्वरित समाधान को लेकर शुक्रवार को कलेक्ट्रेट स्थित…
समस्तीपुर : खेल विभाग बिहार सरकार, बिहार राज्य खेल प्राधिकरण एवं जिला प्रशासन समस्तीपुर के…
समस्तीपुर : विमेंस कॉलेज समस्तीपुर के तत्वावधान में शुक्रवार को अंतर महाविद्यालय महिला फुटबॉल प्रतियोगिता…
समस्तीपुर : बाल विवाह उन्मूलन को लेकर शुक्रवार को कलेक्ट्रेट परिसर से जागरूकता रैली एवं…