Samastipur

उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय बसौना भूसवरी के नवनिर्मित विद्यालय भवन का विभूतिपुर विधायक ने किया उद्घाटन

समस्तीपुर/विभूतिपुर [केशव बाबू] : प्रखंड क्षेत्र के शाहपुर स्थित उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय बसौना भूसवरी के नवनिर्मित विद्यालय भवन का उद्घाटन गुरुवार को स्थानीय विधायक अजय कुमार द्वारा फीता काटकर किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता व संचालन संयुक्त रूप से विद्यालय के प्रधानाध्यापक बबन कुमार राम ने किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक अजय कुमार ने कहा कि उच्च विद्यालय दूर होने पर छात्राएं पढ़ाई छोड़ देती थी। इसके उच्च विद्यालय में परिणत होने से छात्रों को सुविधा मिलेगी। क्योंकि बच्चों के लिए शिक्षा बहुत जरूरी है, शिक्षा के बिना मनुष्य का विकास संभव नहीं है। शिक्षा के बिना इंसान बेकार हैं।

उन्होंने विद्यालय शिक्षक को सेवा भाव से ईमानदारी पूर्वक शिक्षा देने को कहा। इस दौरान प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी मनोज कुमार मिश्रा ने भी बच्चों को संबोधित किया। वहीं स्थानीय लोगों ने भी इस स्कूल के बन जाने से बहुत खुशी जताई। उनके मुताबिक समाज में अच्छा स्कूल होने से विद्यार्थियों का भविष्य भी उज्ज्वल होता है। मौके पर ग्रामीण मणिकांत ईश्वर, शिक्षक संजीत कुमार,  रंजन शाह, संजीत कुमार महतो, राहुल कुमार, राजन कुमार, शिक्षिका मनीषा कुमारी, कविता कुमारी, निकिता कुमारी, अभिषेक कुमार आदि उपस्थित थे।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर मुफस्सिल थाना परिसर में 6 हजार 383 लीटर शराब का किया गया विनष्टीकरण

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना परिसर में बुधवार को विभिन्न मामलों में जब्त अवैध शराब को…

5 घंटे ago

समस्तीपुर में ग्रामीण प्रशिक्षण शिविर, 27 प्रवासी श्रमिकों के आश्रितों को 54 लाख रुपये की सहायता

समस्तीपुर : श्रम संसाधन एवं प्रवासी श्रमिक कल्याण विभाग की ओर से बुधवार को विधि…

8 घंटे ago

समस्तीपुर कॉलेज के पीछे बंद पड़े हॉस्टल में मिली अज्ञात की सड़ी-गली लाश, सनसनी

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जितवारपुर स्थित समस्तीपुर कॉलेज के पुराने बंद पड़े हॉस्टल…

8 घंटे ago

समस्तीपुर में B.Sc. की अंतिम परीक्षा देने जा रहे छात्र की सड़क हादसे में मौ’त, 20 दिन पहले हुई थी शादी

समस्तीपुर/ताजपुर : समस्तीपुर जिले के ताजपुर थाना क्षेत्र में बुधवार को हुए दर्दनाक सड़क हादसे…

8 घंटे ago

समस्तीपुर DDC की अध्यक्षता में माय भारत जिला सलाहकार समिति की बैठक, दो लाख युवाओं को जोड़ने का लक्ष्य

समस्तीपुर : समस्तीपुर में बुधवार को माय भारत (मेरा युवा भारत) की जिला सलाहकार समिति…

10 घंटे ago

आज शाम बिहार कैबिनेट की बड़ी बैठक, मिल सकती है नई नौकरियों, योजनाओं और विकास परियोजनाओं को मंजूरी

बिहार सरकार की आज होने वाली कैबिनेट बैठक पर पूरे राज्य की नजरें टिकी हैं।…

14 घंटे ago