समस्तीपुर Town

नजर हर खबर पर…

SamastipurNEWS

अपराध की दुनिया से पंचायत की गद्दी तक, फिर समस्तीपुर के इस मुखिया की हत्या से हुआ अंत

समस्तीपुर/उजियारपुर : वर्ष 2012 में जब पूर्व जिला परिषद सदस्य वीरेंद्र झा उर्फ फन्नू झा की हत्या हुई, उसी समय मनोरंजन गिरी का नाम चर्चा में आया। इसके बाद उसका सफर तेजी से अपराध की दुनिया की ओर बढ़ता चला गया। वर्ष 2016 के पंचायत चुनाव से पहले वह जेल से छूटकर बाहर आया और किस्मत ने साथ दिया। चुनाव में जीत हासिल कर वह करिहारा पंचायत का मुखिया बन बैठा। मुखिया पद पर बैठने के बाद मनोरंजन गिरी को लोग अब सिर्फ मनोरंजन नहीं, बल्कि “मुखिया जी” कहकर पुकारने लगे।

20250925 211759

पंचायत की सेवा और आपराधिक गतिविधियों में उसकी प्रत्यक्ष-अप्रत्यक्ष सक्रियता बनी रही। धीरे-धीरे उसने सातनपुर और आसपास के क्षेत्रों में अपनी धाक जमा ली। इस दौरान उस पर न केवल जिले में, बल्कि पटना और बेगूसराय में भी कई आपराधिक मामले दर्ज हुए। हालांकि कानूनी दांव-पेंच के सहारे वह लंबे समय तक इनसे बचता रहा।

साल 2020 तक उसका नाम अपराध जगत में काफी चर्चित हो चुका था। सरकार की महत्वाकांक्षी योजना ‘नल-जल योजना’ से भी उसने काफी लाभ उठाया और इस दौरान संपत्ति में इजाफा किया। वर्ष 2021 के चुनाव में दाखिल हलफनामे में उसने अपनी संपत्ति 42 लाख रुपये बताई, लेकिन जानकारों का कहना है कि उसकी वास्तविक संपत्ति कई गुना अधिक थी। बताया जाता है कि उसने काले कारोबार के जरिए ही अपराध की दुनिया में कदम रखा और मुखिया बनने के बाद उसका रसूख और भी बढ़ गया।

आपको बता दें कि उजियारपुर प्रखंड के करिहारा पंचायत के मुखिया मनोरंजन गिरी की गुरुवार की शाम लगभग 8:15 बजे के करीब गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना स्थल से पुलिस ने 4 खोखा बरामद किया था। साथ ही एक हेलमेट व बाइक भी पाया गया है। मालूम हो कि विगत 21 अगस्त को करिहारा पंचायत के ही माधोडीह निवासी बिक्रम गिरी हत्याकांड में मुखिया मनोरंजन गिरी नामजद आरोपी था। इसके अलावा सातनपुर निवासी इम्तियाज ने भी मुखिया मनोरंजन गिरी पर उनकी हत्या कर देने का आरोप लगाते हुए उजियारपुर थाना में केस दर्ज करवाया था।

कई आपराधिक मामलों के आरोपी था मुखिया मनोरंजन गिरी :

पुलिस सूत्रों की माने तो मनोरंजन गिरी पूर्व में फन्नू झा हत्याकांड के अलावा सातनपुर में एक चाय की दूकान पर ग्रेनेड बम फेंक कर अपने प्रतिद्वंदी की हत्या करने का आरोप में वतौर आरोपी बना था। हालांकि साक्ष्य के अभाव में मनोरंजन चर्चित फन्नू झा हत्याकांड में न्यायालय से बरी हो गया था।

ProductMarketingAdMaker 14102019 082310

20201015 075150