समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के ताजपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत हरपुर भिंडी पंचायत में 22 अगस्त की हुई हत्या का खुलासा पुलिस ने कर दिया। पति ने ही पत्नी की धारदार हथियार से हत्या की थी। पुलिस ने पति को गिरफ्तार करते हुए प्रयुक्त हथियार को भी बरामद कर लिया है। इसकी जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष ने बताया कि गलत हरकत की वजह से पति ने धारदार हथियार से पत्नी की हत्या कर दी थी। वहीं कहानी को अलग रूप देने के लिए छत के नीचे आकर सो गया।
थानाध्यक्ष ने बताया कि पुलिस को भी घटना के दिन ही आभास हो गया था कि इस घटना के पीछे पति का ही शातिर दिमाग है।बावजूद मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने आरोपी पति को शक की नजर से दूर रखा। लेकिन जैसे ही मौका मिला पुलिस ने पूरे मामले की पड़ताल करते हुए आरोपी पति उदय कुमार राय को गिरफ्तार कर लिया।
घटना के बारे में बताया जाता है कि 22 अगस्त को ताजपुर थाना क्षेत्र के हरपुर भिंडी पंचायत के उदय कुमार राय की पत्नी रीना देवी छत पर सोई थी। सुबह में गला कटी उसकी लाश बरामद की गई। मौके पर मुसरीघरारी, ताजपुर, हलई और पूसा की पुलिस पहुंचकर मामले की पड़ताल की थी। वहीं मृतका के मायके वाले के बयान पर चार लोगों पर प्राथमिकी दर्ज करते हुए मामले की अनुसंधान शुरू किया था। जैसे-जैसे अनुसंधान बढ़ा पुलिस की शंका सबूत में तब्दील हो गई और पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस का कहना है कि इस मामले में और छानबीन की जा रही है। हत्या के पीछे और किन लोगों का हाथ है उसकी भी पड़ताल जारी है।
समस्तीपुर : मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के दुधपुरा गांव की रहने वाली एक महिला ने अपने…
समस्तीपुर/शिवाजीनगर : समस्तीपुर जिले के शिवाजीनगर प्रखंड अंतर्गत सरस्वती विद्या निकेतन प्लस टू उच्च विद्यालय…
समस्तीपुर/शिवाजीनगर : शिवाजीनगर बाजार में छत्रपति शिवाजी महाराज की आदमकद प्रतिमा स्थापना के लिए चलाया…
बिहार की रहने वाली साक्षी झा इन दिनों कॉमेडी शो ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ के नए…
समस्तीपुर : ऊर्जा विभाग द्वारा जारी नवीनतम आंकड़ों के अनुसार समस्तीपुर जिला नवीकरणीय और सौर…
समस्तीपुर/मोहिउद्दीननगर : मोहिउद्दीननगर थाने में पदस्थापित डायल 112 के सहायक अवर निरीक्षक (एएसआई) बबलू प्रसाद…