Samastipur

समस्तीपुर SP ने मुफस्सिल थाने का किया औचक निरीक्षण, लंबित कांडों के निष्पादन को लेकर की समीक्षा

समस्तीपुर : एसपी अरविंद प्रताप सिंह ने सोमवार को मुफस्सिल थाने का औचक निरीक्षण कर लंबित कांडों की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने कांडों के त्वरित निष्पादन के लिए सभी अनुसंधानकर्ताओं को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बैठक में थानाध्यक्ष, पर्यवेक्षीय पदाधिकारी एवं थाना के अन्य पुलिस पदाधिकारी उपस्थित थे। समीक्षा के क्रम में एसपी ने अनुसंधानकर्ताओं को लंबित कांडों में शीघ्र कार्रवाई कर वारंट, इश्तेहार एवं कुर्की की प्रक्रिया पूरी करने और वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

निरीक्षण के दौरान थाना में संधारित विभिन्न पंजियों, जमानतीय, अजमानतीय, कांड दैनिकी, आगंतुक, पासपोर्ट, आरटीआई, महिला हेल्प डेस्क, लोक शिकायत, केस डायरी, वारंट, इश्तेहार और कुर्की पंजियों का अवलोकन किया गया। इस दौरान एसपी ने इन्हें अद्यतन रखने का निर्देश दिया। उन्होंने अनुसंधानकर्ताओं को गुणवत्तापूर्ण अनुसंधान सुनिश्चित करने, शराब माफियाओं के क्रय-विक्रय पर लगाम लगाने तथा थाना क्षेत्र में सघन गश्ती अभियान चलाने का भी आदेश दिया। इस दौरान थानाध्यक्ष अजीत प्रसाद सिंह समेत अन्य पुलिसकर्मी उपस्थित रहे।

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार पुलिस दारोगा प्रीलिम्स रिजल्ट 2026 जारी, दूसरे चरण के लिये 35857 अभ्यर्थियों का हुआ चयन

बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग (BPSSC) ने बिहार सरकार के गृह विभाग में पुलिस दरोगा…

58 मिनट ago

बेगुसराय से गायब हुई दो बच्चों की माँ अपने बच्चों के साथ समस्तीपुर से बरामद

समस्तीपुर/अंगारघाट : बेगुसराय जिला के मंसूरचक थानांतर्गत तेमुहा गांव से 6 माह पूर्व हुई गायब…

5 घंटे ago

इंस्टाग्राम पर हुआ प्यार, प्रेमी को पाने के लिए प्रयागराज से समस्तीपुर पहुंची युवती

समस्तीपुर/शिवाजीनगर : सोशल मीडिया के माध्यम से शुरू हुआ प्रेम-प्रसंग उत्तर प्रदेश के प्रयागराज से…

6 घंटे ago

चलती ट्रेन में यात्री से लूटपाट, पीड़ित ने समस्तीपुर रेल थाने में करायी प्राथमिकी दर्ज

समस्तीपुर : समस्तीपुर रेल थाना में रविवार को ट्रेन में लूटपाट करने की एक प्राथमिकी…

6 घंटे ago

पूसा में किसान मेला के तीसरे दिन मिथिला ग्राम नाबार्ड रुरल मार्ट के स्टाॅल पर उमड़ी लोगों की भीड़

समस्तीपुर/पूसा : किसान मेला में नाबार्ड के स्टॉल पर मिथिला ग्राम नाबार्ड रुरल मार्ट, चीन…

7 घंटे ago

सतर्क रहें! बिहार के सभी जिलों में आज से आंधी-बारिश, ठनका का येलो अलर्ट भी जारी; आगे कैसा रहेगा मौसम

पूरे बिहार में सोमवार को आंधी की चेतावनी है। जबकि, दक्षिण बिहार और उत्तर-पूर्वी भाग…

9 घंटे ago