Samastipur

शिवाजीनगर में चोरी के सामान को पुलिस ने किया बरामद, सात युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ जारी

समस्तीपुर/खानपुर : शिवाजीनगर थाना क्षेत्र के भटौरा पंचायत के आखतवारा गांव के शांति चौक स्थित एक घर से बीते 30 अगस्त की रात चोरो ने गैस कटर से घर का ताला काटकर घर में रखे हुए बाइक, साईकिल, गैस चुल्हा, पंखा, सिलेंडर सहित अन्य सामान की चोरी कर लिया था। लोगों ने बताया की जिस दिन घर में चोरी की घटना को अंजाम दिया गया था। उस दिन घर में लोग नहीं थे। परिवार के सभी सदस्य दिल्ली में थे। चोरी की घटना की सूचना गांव वालों ने परिवार को दिया।

पीड़ित परिवार जब घर पहुंचा तो घर का ताला टुटा हुआ था और सभी किमती सामान घर से गायब था। इसके बाद पीड़ित आखतवारा गांव के वार्ड 8 शांति चौक निवासी रोहित कुमार ने चोरी की घटना को लेकर शिवाजीनगर थाने में बुधवार को एक लिखित आवेदन देकर अज्ञात चोरो पर प्राथमिकी की दर्ज कराया। इसके बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए शिवाजीनगर थाना क्षेत्र के आखतवारा गांव के स्व. अजय मंडल के पुत्र रितिक रोशन, कटघारा गांव निवासी रामाकांत सिंन्हा के पुत्र रौशन कुमार, आखतवारा छपकी गांव निवासी राम चन्द मंडल के पुत्र सुनील कुमार, इसी गांव निवासी रामबरण मंडल के पुत्र मिठू कुमार, डुमरा मोहन गांव निवासी रामसोगारथ मंडल के पुत्र रामकुमार, सिसई डुमरा गांव निवासी स्व लोचाइ मंडल के पुत्र प्रवीण मंडल एवं दरभंगा जिला के बेहेरी थाना थाना अंतर्गत एक युवक सहित कुल सात युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

जानकारी के मुताबिक साइकिल, पंखा, सिलेंडर, दो चूल्हा, बाइक के अलग-अलग पाट पूरजा सहित अन्य सामान भी बरामद किया गया है। बताया जा रहा है कि पीड़ित सभी लोग बाहर में रहकर कामकाज करते हैं। उधर शिवाजीनगर थाना अध्यक्ष रविंद्र कुमार ने बताया कि बीते दिनों हुई चोरी मामले में सात युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। सामान बरामद की गई है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में त्योहारी सीजन से पहले मिलावट का बाजार गर्म, जांच टीम नदारद; सैंपल कलेक्शन प्रक्रिया भी धीमी

समस्तीपुर : जिले के शहरी और ग्रामीण बाजारों में खाद्य सामग्री में मिलावट का कारोबार…

10 घंटे ago

समस्तीपुर जिले के सभी मेडिकल स्टोर पर CCTV कैमरा लगाना अनिवार्य, दवा बिक्री की होगी कड़ी निगरानी, रिकॉर्डिंग 90 दिन रखनी होगी सुरक्षित

समस्तीपुर : जिले में दवाओं की अवैध बिक्री, बिना चिकित्सकीय पर्ची के एंटीबायोटिक और नशीली…

12 घंटे ago

समस्तीपुर : ह’त्याकांड मामले में आरोपी को उम्रकैद की सजा, दोषी को 50 हजार रुपये का जुर्माना भी कोर्ट ने लगाया

समस्तीपुर : अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश प्रथम अखिलेश कुमार सिंह की अदालत ने मंगलवार…

13 घंटे ago

समस्तीपुर नगर आयुक्त ने टैक्स दरोगा, प्रभारी सफाई निरीक्षक, सिविल इंजीनियर समेत 8 लापरवाह कर्मियों को किया शोकॉज

समस्तीपुर : नगर आयुक्त गौतम कुमार ने निगम के विभिन्न कार्यालयों में कार्यरत एक साथ…

13 घंटे ago

समस्तीपुर शहर से सटे धुरलख स्थित दुर्गा मंदिर का दान पेटी तोड़कर नगदी की चोरी

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मुफस्सिल थाना अंतर्गत धुरलख पुरानी दुर्गा पूजा समिति की दुर्गा…

23 घंटे ago