Samastipur

समस्तीपुर: विद्यालय में घुसा बंदर, शिक्षकों ने हिम्मत दिखाते हुए टेबल-कुर्सियां फेंककर किसी तरह स्कूल परिसर से खदेड़ा, अब तक आधे दर्जन घायल

समस्तीपुर/मोहिउद्दीननगर : मोहिउद्दीननगर थाना क्षेत्र के अंदौर गांव में बंदर का आतंक बढ़ता जा रहा है। अब तक आधे दर्जन से अधिक लोग बंदर के हमले में घायल हो चुके हैं। इसको लेकर ग्रामीणों ने प्रशासन और वन विभाग से शिकायत की है। बंदर के हमले से लोगों में दहशत है और वह अपने घरों में भी सुरक्षित नहीं महसूस कर रहे हैं। सोमवार को बंदर ने मध्य विद्यालय अंदौर में घुसकर अचानक हमला कर दिया। जिसके कारण एक छात्र प्रियांशु बुरी तरह से जख्मी हो गया।

गनीमत थी कि शिक्षकों साहस दिखाया और कुर्सी व टेबल फेंक कर हमलावर बंदर को विद्यालय परिसर से भगाया। जिससे छात्र बंदर के हमले से बच गये। दिन भर विद्यालय में बच्चे बंदर के खौफ से सहमे रहे। विद्यालय में छुट्टी होने के बाद अभिभावक अपने-अपने बच्चों को सुरक्षा घेरे में घर ले जाने को विवश हुए। इसके बाद बंदर ने प्रिय रंजन, वकील मियां, मो. शाकिब, शहजादी खातून आदि पर हमला कर जख्मी कर दिया. सभी घायलों का उपचार स्थानीय सीएचसी में कराये जाने की जानकारी मिली है।

बंदर की आक्रामकता का आलम है कि उक्त गांव से गुजरने वाले राहगीर वैकल्पिक मार्ग का सहारा गंतव्य स्थान तक पहुंचने के लिए मजबूर हैं। बंदर अचानक घरों में घुसकर सामानों को भी नुकसान पहुंचाने लगा है। बंदर का उत्पात बीते तीन दिनों से जारी रहने एवं अब तक प्रशासनिक स्तर से कोई कार्रवाई नहीं किये जाने से लोगों में असंतोष तेजी से पनपने लगा है। ऐसे लेकर एचएम गीता कुमारी ने डीएफओ व स्थानीय अधिकारियों को पत्र लिखकर बंदर के उत्पात व आतंक से निजात दिलाने की मांग की है। ताकि विद्यालय का संचालन निर्विघ्न तरीके से किये जाने में मदद मिल सके।

Avinash Roy

Recent Posts

संजय झा ने नीतीश कुमार को सौंपा राज्यसभा चुनाव में जीत का सर्टिफिकेट, तस्वीर शेयर कर क्या बोले

जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय कुमार झा ने मंगलवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को…

1 घंटा ago

केसी त्यागी ने जदयू से दिया इस्तीफा, भविष्य का प्लान भी बताया

पिछले कुछ दिनों से अपनी ही पार्टी के खिलाफ बोल कर चर्चा में रहने वाले…

2 घंटे ago

समस्तीपुर में BPL परिवारों के घरों पर मुफ्त सोलर पैनल, ‘कुटीर ज्योति योजना’ से रोशन होंगे घर

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के गरीब और निम्न आय वर्ग के बिजली उपभोक्ताओं को राहत…

6 घंटे ago

समस्तीपुर मंडल : अलौली-कुशेश्वरस्थान रेल परियोजना को गति, 4.5 किमी लाइन के लिए 211 करोड़ की निविदा

समस्तीपुर : अलौली से कुशेश्वरस्थान तक प्रस्तावित नई रेल लाइन परियोजना को आगे बढ़ाने की…

7 घंटे ago

बिहार में Sudha की तर्ज पर खुलेंगे ‘तरकारी आउटलेट’, किसानों को मिलेगा बेहतर बाजार, समस्तीपुर में प्रखंड स्तर पर होगा सब्जी कलेक्शन सेंटर

समस्तीपुर : राज्य में सब्जी किसानों को बेहतर बाजार उपलब्ध कराने के लिए सहकारिता विभाग…

7 घंटे ago