Samastipur

शिक्षिका ने अपने ही पति से खुद की जान बचाने की गुहार पुलिस से लगाई, मुसरीघरारी थाने में कराया मामला दर्ज

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के हरपुर एलौथ स्थित वास्तु विहार में रहने वाली एक शिक्षिका ने अपने पति से जान बचाने को लेकर प्राथमिकी दर्ज कराई है। मुसरीघरारी थाने में दर्ज प्राथमिकी में शिक्षिका सोनाली कुमारी ने कहा है कि वह मूल रूप से समस्तीपुर जिले के सिंघिया थाना अंतर्गत कुंडल वार्ड संख्या-11 निवासी रंजेश कुमार सिंह की पत्नी हैं। वर्तमान में वह मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के वास्तु विहार में रहती हैं।

पूर्व में उनके पति ने उसके साथ काफी मारपीट की, जिसको लेकर उन्होंने महिला थाना में कांड सं. 65/24 दर्ज करवाई तथा बाद में तलाक बाद सं. 41/25 दाखिल करवाई। इस पर उनके पति को नोटिस भेजा गया, जिससे हुए बेहद नाराज हो गए। आक्रोशित होकर उसके पति ने बार बार उक्त शिक्षिका के डेरा पर आकर उन्हें गला दबाकर मारने का प्रयास किया। पर आस पड़ोस के लोगों के जुट जाने से उसकी जान बच गई।

इतना ही नहीं विगत 23 अगस्त को भी जब उक्त शिक्षिका ने बस पकड़ने के लिए वास्तु विहार के गेट पर आई तो पूर्व से घात लगाए उसके पति उसे पकड़ कर सरेआम बेइज्जती की तथा उस पर छिड़कने के लिए पॉकेट से एसिड जैसी बोतल निकालने लगे। वह किसी तरह जान बचाकर बस में चढ़ गई। इस संबंध में मुसरीघरारी थानाध्यक्ष राकेश कुमार सिंह ने बताया कि घटना की प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। अग्रेतर कार्रवाई की जा रही है।

Avinash Roy

Recent Posts

कचरे में उठी चिंगारी से लगी आग में सिंघिया CHC में खड़ी दो एंबुलेंस जलकर राख

समस्तीपुर/सिंघिया : नगर पंचायत स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) परिसर में रविवार की देर रात…

17 घंटे ago

बूढ़ी गंडक नदी में मिला अज्ञात शव, स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची मुफस्सिल पुलिस, गोताखोरों की मदद से नदी से निकाला गया शव

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र में बूढ़ी गंडक नदी से सोमवार को एक अज्ञात व्यक्ति…

17 घंटे ago

दलसिंहसराय में पुलिस के कब्जे से महिलाओं ने आरोपी युवक को छुड़ाया, भीड़ ने टीम को घेरा; वीडियों हुआ वायरल

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के केवटा गांव में सोमवार को वांछित…

17 घंटे ago

बिहार में शिक्षकों की 15 हजार रुपये तक बढ़ सकती है सैलेरी, जानिए 7वें वेतनमान का और क्या-क्या मिल सकता है फायदा

बिहार के लाखों शिक्षक इन दिनों 7वें वेतनमान का लाभ नहीं मिलने को लेकर परेशान…

1 दिन ago