Samastipur

गृहमंत्री के आगमन को लेकर सरायरंजन में बदली रहेगी ट्रैफिक व्यवस्था, की गई घेराबंदी

समस्तीपुर/सरायरंजन : केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह के स्वागत को लेकर क्षेत्र के लोग तैयार है। उनके आने से पूर्व सरायरंजन से खजुरी एवं सुभाष चौक के चारों सड़कों पर बैनर पोस्टर से पटा गया है। वहीं जगह जगह तोड़न द्वार लगाए गए हैं। अमित शाह के कार्यक्रम को लेकर इंजीनियरिंग काॅलेज के सभाकक्ष में बने मंच को सजाकर तैयार किया गया है। इसके लिए दो दिन से मजदूर व विभिन्न कार्यों के लिए कारीगर काम कर रहे थे। वहीं नरघोघी हाई स्कूल मैदान में हैलिपैड के अलावे मैदान को पूरी तरह घेराबंदी करके सुरक्षित कर लिया गया है।

मैदान एवं हेलिपैड से लेकर इंजिनियरिंग कॉलेज में कार्यक्रम स्थल तक पुलिस बल एवं दंडाधिकारी को तैनात किया गया है। वरीय अधिकारियों ने ससमय अपने ड्यूटी स्थल पर तैनात रहने का निर्देश दिया गया है। जहां ड्रॉप गेट निर्माण कर पुलिस पदाधिकारी व पुलिस वल एवं दंडाधिकारी की प्रतिनियुक्ति की गई है।

जिसमें हेलीपैड के सामने हाई स्कूल के मुख्य सड़क पर ड्रॉप गेट निर्माण, नगर पंचायत भवन के सामने पुलिस पदाधिकारी एवं पुलिस बल व दंडाधिकारी की प्रतिनियुक्ति, नरघोघी तालाब के पास स्थित सड़क के दोनों तरफ ड्रॉपगेट निर्माण कर पुलिस पदाधिकारी व पुलिस बल एवं दंडाधिकारी की प्रतिनियुक्ति, इंजीनियरिंग कॉलेज के मुख्य द्वार पर पुलिस पदाधिकारी एवं पुलिस बल व दंडाधिकारी की प्रतिनियुक्ति, सुभाष चौक पर ड्रॉप गेट का निर्माण, पार्किंग स्थल का भी निर्माण किया गया है।

Avinash Roy

Recent Posts

आंगनबाड़ी केंद्रों के संचालन में लापरवाही पर होगी कार्रवाई : डीएम

समस्तीपुर : कलेक्ट्रेट सभागार में बुधवार को डीएम रोशन कुशवाहा की अध्यक्षता में आईसीडीएस की…

4 मिनट ago

समस्तीपुर : अब गांव-गांव होगी गंभीर बीमारियों की जांच, स्वास्थ्य संस्थानों में गैर संचारी रोगों की स्क्रीनिंग का अभियान शुरू

समस्तीपुर : जिले के सभी स्वास्थ्य संस्थानों में बुधवार से गैर संचारी रोगों की स्क्रीनिंग…

8 मिनट ago

बिहार में 6 करोड़ लोगों का होगा घर-घर हेल्थ चेकअप, 30+ उम्र वालों की स्क्रीनिंग, जानें किन बीमारियों की होगी जांच

बिहार में स्वास्थ्य सेवाओं को लोगों के घर तक पहुंचाने की दिशा में महत्वपूर्ण अभियान…

3 घंटे ago

‘मानहानि का केस करूंगी..’ शराबकांड में 4 मौतों पर अवैध संबंध की पुलिस थ्योरी मनगढ़ंत बताकर पटना ग्रामीण SP पर भड़की महिला

राजधानी पटना के बाढ़ थाना क्षेत्र में जहरीली शराब से 4 युवकों की मौतके मामले…

3 घंटे ago

Patna Metro: पटना मेट्रो ने रचा इतिहास, 5.2 किलोमीटर सुरंग की खुदाई पूरी; रेलवे स्टेशन समेत कई जगह आना-जाना आसान

पटना मेट्रो (Patna Metro) रेल परियोजना के भूमिगत निर्माण कार्य में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि…

5 घंटे ago

निवेशकों को आकर्षित करने में बिहार सबसे पीछे, नीति आयोग की रिपोर्ट से खुलासा; क्या बोले एक्सपर्ट

बिहार आज भी निवेश आकर्षित करने की कसौटी पर सबसे पिछड़ा राज्य है। आधारभूत संरचना,…

10 घंटे ago