समस्तीपुर : समस्तीपुर प्रखंड-सह-अंचल कार्यालय परिसर में अपनी मांगों को लेकर विगत तीन दिनों से अनशन पर बैठे अनशनकारियों ने शुक्रवार को अपना अनशन समाप्त कर दिया।सदर अनुमंडल पदाधिकारी (SDO) दिलीप कुमार ने अनशनकारियों से वार्ता की और उनकी समस्याओं के समाधान को लेकर सकारात्मक कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसके बाद अनशनकारियों ने अनशन तोड़ने का निर्णय लिया।
अनशनकारियों की प्रमुख मांग थी कि सीलिंग से प्राप्त भूमि के पर्चाधारियों की भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराया जाए। इस विषय पर प्रशासन ने आवश्यक कार्यवाही करने का भरोसा दिलाया है।अनशन समाप्त होने के बाद अनशनकारियों ने उम्मीद जताई कि प्रशासन अपने आश्वासन पर शीघ्र कार्रवाई करेगा, ताकि उन्हें उनकी भूमि का वास्तविक अधिकार मिल सके।
समस्तीपुर : आइसा जिला कमेटी की विस्तारित बैठक सोमवार को शहर के माल गोदाम चौक…
समस्तीपुर : उत्क्रमित मध्य विद्यालय, लगुनिया सूर्यकंठ में जिला विधिक सेवा प्राधिकार, समस्तीपुर के तत्वावधान…
समस्तीपुर : समस्तीपुर में एक से छह नवंबर तक राज्य स्तरीय अंडर-14, अंडर-17 और अंडर-19…
समस्तीपुर : अंगारघाट थाना क्षेत्र में स्कूल जाने के दौरान एक प्रधान शिक्षक पर बाइक…
CCTV का डीवीआर भी उखाड़ ले गये अपराधी, घटनास्थल पर पहुंचे सदर एसडीपीओ-1 समस्तीपुर :…
समस्तीपुर : ताजपुर के एक बड़े कारोबारी के यहां डकैती की योजना बना रहे अपराधियों…