Samastipur

समस्तीपुर में रेलवे का सामान चोरी करने के आरोप में दो गिरफ्तार, काफी मात्रा में अल्मूनियम तार व पेंडोल क्लिप बरामद

समस्तीपुर : शहर के गांधी पार्क कॉलोनी से रेलवे सुरक्षा बल ने रेलवे का सामान चोरी करने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से काफी मात्रा में अल्मूनियम तार व पेंडोल क्लिप भी बरामद किया गया है।

गुप्त सूचना के आधार पर आरपीएफ समस्तीपुर पोस्ट के एसआई एसएस कुमार व सीआईबी निरीक्षक मुकेश कुमार सिंह ने दल बल के साथ गश्ती पर निकले। इस दौरान गांधी पार्क कॉलोनी में ज्ञानोदय विद्यालय मंदिर स्कूल के समीप दो लोगों को संदिग्ध स्थिति में ठेला पर कुछ सामान लेकर जाते देखा। उनसे पूछताछ करने पर दोनों ठेला छोड़ कर भागने लगा।

जिसे खदेड़ कर आरपीएफ के जवान ने रंगे हाथ पकड़ लिया। छानबीन के दौरान उनके पास से काफी मात्रा में अल्मूनियम का तार व पेंडोल क्लिप भी बरामद किया गया। जिसे गांधी पार्क कॉलोनी के एक क्वार्टर से चुराया गया था।

पकड़े गये दोनों की पहचान उजियारपुर थाना क्षेत्र के भन्कूल साह व बेगूसराय के रमेश कुमार के रूप में हुई। दोनों पर रेलवे की बीएनएस व बीएनएसएस के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार में 4000 माफिया की संपत्ति जब्त करने की सम्राट सरकार की बड़ी तैयारी, विधायक अमित रानू का भी नाम, ADG ने बताया प्लान

बिहार में माफिया और जमीन कब्जाने वालों के खिलाफ पुलिस बड़ी कार्रवाई की तैयारी में…

49 मिनट ago

बिहार: गांधी सेतु के पास तेज धार में डूबी, 9 लोगों को बचाया गया, 2 की तलाश जारी

मंगलवार की दोपहर महात्मा गांधी सेतु के पाया नंबर-10 के पास 11 लोगों से भरी…

2 घंटे ago

बिहार के भ्रष्ट BDO आनंद कुमार विभूति के पटना- दरभंगा समेत 5 ठिकानों पर EOU की रेड, आय से अधिक संपत्ति का केस

बिहार में आर्थिक अपराध इकाई (इओयू) की रेड से हड़कंप है। ईओयू की टीम ने…

3 घंटे ago

कचरे में उठी चिंगारी से लगी आग में सिंघिया CHC में खड़ी दो एंबुलेंस जलकर राख

समस्तीपुर/सिंघिया : नगर पंचायत स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) परिसर में रविवार की देर रात…

20 घंटे ago