Samastipur

समस्तीपुर शहर के RNAR काॅलेज गेट पर फायरिंग मामले में तीन गिरफ्तार

समस्तीपुर : शहर के आरएनएआर कॉलेज गेट पर बुधवार की दोपहर बाइक सवार बदमाशों द्वारा ताबड़तोड़ फायरिंग मामले में मुफस्सिल थाने की पुलिस ने कारवाई करते हुये तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने यह कारवाई सीसीटीवी फुटेज के आधार पर की है।गिरफ्तार आरोपियों की पहचान नगर थाना क्षेत्र के बारह पत्थर निवासी मृत्युंजय सिंह के पुत्र अर्पित कुमार उर्फ छोटे सरकार, उजियारपुर थाना क्षेत्र के लोहागीर निवासी चंदेश्वर राय के पुत्र गौतम कुमार और मुफस्सिल थाना क्षेत्र के धुरलख निवासी पंकज कुमार पुत्र आयुष राणा के रूप में की गई है।

इस संबंध में मुफस्सिल थानाध्यक्ष अजीत प्रसाद सिंह ने बताया कि काॅलेज गेट पर फायरिंग मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा दिया गया है। बता दें कि की बुधवार को शहर के आएनएआर काॅलेज गेट पर बदमाशों ने जमकर फायरिंग कर दहशत फैला दी थी।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल से एक खोखा भी बरामद किया था। कॉलेज के प्रिंसिपल ने घटना के संबंध में जानकारी दिया था की 3 सितंबर को करीब साढ़े 12 बजे से 1 बजे के बीच पांच से छह बाइक पर सवार लगभग 10 से 12 की संख्या में असामाजिक तत्वों ने कॉलेज परिसर में घुसकर गेट पर कई राउंड फायरिंग की थी। इसके बाद बदमाश फायरिंग करते हुए परिसर से बाहर निकल गए थे। इस मामले में गार्ड के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज की गई थी।

वीडियो :

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार में 4000 माफिया की संपत्ति जब्त करने की सम्राट सरकार की बड़ी तैयारी, विधायक अमित रानू का भी नाम, ADG ने बताया प्लान

बिहार में माफिया और जमीन कब्जाने वालों के खिलाफ पुलिस बड़ी कार्रवाई की तैयारी में…

2 घंटे ago

बिहार: गांधी सेतु के पास तेज धार में डूबी, 9 लोगों को बचाया गया, 2 की तलाश जारी

मंगलवार की दोपहर महात्मा गांधी सेतु के पाया नंबर-10 के पास 11 लोगों से भरी…

3 घंटे ago

बिहार के भ्रष्ट BDO आनंद कुमार विभूति के पटना- दरभंगा समेत 5 ठिकानों पर EOU की रेड, आय से अधिक संपत्ति का केस

बिहार में आर्थिक अपराध इकाई (इओयू) की रेड से हड़कंप है। ईओयू की टीम ने…

5 घंटे ago

कचरे में उठी चिंगारी से लगी आग में सिंघिया CHC में खड़ी दो एंबुलेंस जलकर राख

समस्तीपुर/सिंघिया : नगर पंचायत स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) परिसर में रविवार की देर रात…

22 घंटे ago