समस्तीपुर/दलसिंहसराय : आर बी कॉलेज दलसिंहसराय में संयुक्त छात्र संगठन (NSUI, AISA, SFI, CRJD, AISF) द्वारा कॉलेज में लगातार 10 सितंबर से पीजी की पढाई शुरु करने को लेकर धरना प्रदर्शन के साथ कॉलेज में तालाबंदी जारी है।सीनेट द्वारा चार विषयों की पढ़ाई की मान्यता मिल जाने के बावजूद भी इस सत्र में नामांकन नहीं होने से सभी छात्र संगठन और स्थानिय लोगो मे आक्रोश व्याप्त है।
शुक्रवार को फिर प्रधानाचार्य के द्वारा बनाये गए शिक्षक, अतिथि-शिक्षक, शिक्षकेतर कर्मी के कमिटी की धरना स्थल पर बैठे छात्र नेताओं से बातचीत हुई। जिसमें उन्होंने 1 महीना का समय मांगते हुए आंदोलन खत्म करने का आग्रह किया। लेकिन सभी छात्र नेताओं ने एक सुर में यूनिवर्सिटी के प्रतिनिधि मंडल को आने और जांच रिपोर्ट के आधार पर पीजी की पढ़ाई का आश्वासन नहीं, सिर्फ आदेश पर ही धरना खत्म किया जाएगा और जबतक मांगो को पूरा करके पोर्टल पर नामांकन् शुरू न किया जाएगा तबतक आंदोलन जारी रहेगा।
मौके पर NSUI जिलाध्यक्ष राजन कुमार वर्मा, AISA से उदय कुमार, नीतीश राणा, छात्र राजद से जिलाध्यक्ष रौशन यादव, साहिल, अरसद आलम, एआईएसएफ से सत्यम भारद्वाज, दुर्गेश कुमार, काॅलेज छात्र कुन्दन यादव, सूरज पाठक, विशाल कश्यप, नवनित कुमार, उदय कुमार, गुलशेर, धीरज कुमार, विवेक विराट, सुजित कुमार, अभिषेक राणा, केशव कुमार, ललन यादव, मनिष कुमार, ऐहसान आरजू , हिमांशु शेखर, ऋषि कुमार, अवधेश रॉय , धरवेन्द्र यादव, मिन्टूस राम नीतीश राणा, दीपक कुमार आदी रहे।
समस्तीपुर : उत्क्रमित मध्य विद्यालय, लगुनिया सूर्यकंठ में जिला विधिक सेवा प्राधिकार, समस्तीपुर के तत्वावधान…
समस्तीपुर : समस्तीपुर में एक से छह नवंबर तक राज्य स्तरीय अंडर-14, अंडर-17 और अंडर-19…
समस्तीपुर : अंगारघाट थाना क्षेत्र में स्कूल जाने के दौरान एक प्रधान शिक्षक पर बाइक…
CCTV का डीवीआर भी उखाड़ ले गये अपराधी, घटनास्थल पर पहुंचे सदर एसडीपीओ-1 समस्तीपुर :…
समस्तीपुर : ताजपुर के एक बड़े कारोबारी के यहां डकैती की योजना बना रहे अपराधियों…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले स्थित डॉ. राजेन्द्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय, पूसा में इस वर्ष…