समस्तीपुर : समस्तीपुर जंक्शन पर आरपीएफ ने लगातार दूसरे दिन यात्रियों का खोया मोबाइल बरामद कर लौटा दिया। मिली जानकारी के अनुसार शनिवार को प्लेटफॉर्म संख्या दो-तीन पर एक यात्री का झोला मिला, जिसमें मोबाइल की घंटी बज रही थी। आरक्षी विजय कुमार ने कॉल रिसीव कर यात्री को सूचना दी। इसके बाद मोबाइल, पर्स और झोला को आरपीएफ पोस्ट पर लाकर उपनिरीक्षक पी.के. चौधरी को सुपुर्द किया। बाद में महिला यात्री प्रोफेसर काॅलोनी की सुष्मिता कुमारी ने आरपीएफ पोस्ट पहुंचकर अपना मोबाइल, पर्स व झोला प्राप्त किया। बरामद मोबाइल की कीमत लगभग 31 हजार रुपये बताई गई है।
गौरतलब है कि इससे एक दिन पहले भी आरपीएफ की टीम ने गश्त के दौरान एक यात्री का खोया हुआ 11 हजार रुपये का मोबाइल बरामद कर उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर निवासी यात्री को लौटाया था। दोनों दिन बरामद मोबाइल उपनिरीक्षक पी.के. चौधरी द्वारा निरीक्षक अविनाश करोसिया के निर्देशन में सत्यापन उपरांत सुपुर्द किया गया। शुक्रवार को मोबाइल आरक्षी दीपक कुमार और शनिवार को आरक्षी विजय कुमार ने मोबाइल बरामद किया।आरपीएफ के इस निस्वार्थ प्रयास से यात्रियों के चेहरों पर खुशी झलक रही है और लोग बल के प्रति आभार व्यक्त कर रहे हैं।
समस्तीपुर : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् समस्तीपुर इकाई द्वारा विश्वविद्यालय शिक्षक नियुक्ति के संभावित ड्राफ्ट…
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मगरदही खरीदाबाद वार्ड संख्या-36 में जमीन विवाद को लेकर…
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाने की पुलिस ने मंगलवार को कार्रवाई करते हुए अलग-अलग जगहों से…
समस्तीपुर : चैती छठ एवं ईद-उल-फितर पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने…
CM नीतीश कुमार के आवास पर आज यानी बुधवार की शाम इफ्तार पार्टी का आयोजन…
समस्तीपुर : सदर एसडीओ दिलीप कुमार की अध्यक्षता में बुधवार को अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित…