Samastipur

यात्रियों के लिए खुशखबरी! बनकर तैयार समस्तीपुर मंडल के यह 6 आधुनिक स्टेशन, जानिए क्या-क्या मिलेंगी सुविधाएं

समस्तीपुर रेलवे मंडल में यात्रियों को जल्द ही सुख सुविधा मिलने जा रही है. अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत विकसित किए जा रहे स्टेशनों में से 6 स्टेशन के भवन निर्माण का काम पूरा कर लिया गया है. उम्मीद जताई जा रही है कि इसी महीने पूर्णिया दौड़े पर पहुंच रहे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इन स्टेशनों के नये भवन का उद्घाटन कर सकते है.

उद्घाटन की तैयारियां शुरू

इसको लेकर रेलवे मंडल प्रशासन ने अपनी तैयारी शुरू कर है. कहा जा रहा है कि पूर्णिया से ही वह मंडल को कुछ नई ट्रेनों की भी सौगात दे सकते हैं. मिली जानकारी के अनुसार समस्तीपुर रेलवे मंडल में दो दर्जन से अधिक स्टेशनों पर अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत काम चल रहा है.

स्टेशन के सर्कुलेटिंग एरिया का विस्तार

इसके पहले चरण में 21.40 करोड़ की लागत से सलौना स्टेशन भवन का निर्माण काम पूरा हो गया है. इस स्टेशन को आधुनिक सुख सुविधाओं से लैश किया गया है. स्टेशन के सर्कुलेटिंग एरिया का विस्तार किया गया है. साथ ही चौरा फुट ओवर ब्रिज का भी निर्माण किया गया है.

खर्च का ब्योरा

इस मंडल के सहरसा स्टेशन को 41.60 करोड़, सिमरी बख्तियारपुर को 14.55 करोड़, दौरम मधेपुरा स्टेशन को 15.96 करोड़ , सुपौल को 14.50 करोड़ और बनमंकी स्टेशन को 23.35 करोड़ की लागत से निर्माण किया गया है. सभी स्टेशन बिल्डिंग बन कर तैयार हो चुके हैं. इंजीनियरिंग विभाग के साथ ही वाणिज्य विभाग की टीम ने भी इस स्टेशन का जायजा लिया है. अगर कहीं कुछ कमी है तो उसे उसे दूर करने का निर्देश भी दिया गया है.

एयरपोर्ट जैसी मिलेगी सुविधा

इस स्टेशन के एंट्री गेट को पहले से अधिक आकर्षक बनाया गया है. साथ ही प्लेटफॉर्म को साफ-सुथरा रखा जाएगा. स्टेशन पर स्थित वेटिंग हॉल को और बेहतरीन और हाईटेक किया गया है. यात्री आसानी से आराम कर सकें उसकी व्यवस्था की गई है. स्टेशन पर स्थित कैंटीन में खाने-पीने की उचित व्यवस्था और क्वालिटी पर जोर दिया जा रहा है. स्टेशन पर हर भाषा में होर्डिंग और साइन बोर्ड होंगे. जिससे किसी भी राज्य के यात्री आसानी से समझ लें. इसके अलावा स्वचालित पाथवे, लाइट, फ्री वाई-फाई सुविधा, स्वचालित सीढ़ियां, महिलाओं और दिव्यांगजनों की सुविधाओं का ख्याल रखा गया है.

Avinash Roy

Recent Posts

किशोरी से दु’ष्कर्म के आरोप में CSP संचालक पर नामजद FIR दर्ज, गिरफ्तारी के लिए छापेमारी; विलंब से सूचना मिलने के मामले पर भी होगी जांच

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के कर्पूरीग्राम थाना क्षेत्र अंतर्गत एक गांव में किशोरी के साथ…

3 घंटे ago

ट्रेन से समस्तीपुर पहुंचे 256 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ तस्कर गिरफ्तार, रामबाबू चौक का रहने वाला साथी हुआ फरार

समस्तीपुर : नगर थाने की पुलिस ने मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए…

3 घंटे ago

जानकी एक्सप्रेस में जुड़ा थर्ड AC का अतिरिक्त कोच, मिथिलांचल और सीमांचल के यात्रियों को राहत

समस्तीपुर : जयनगर से मनिहारी के बीच चलने वाली ट्रेन संख्या 15283/15284 जानकी एक्सप्रेस में…

4 घंटे ago

सरायरंजन में फर्जी तरीके से विशिष्ट शिक्षक के योगदान मामले में प्रभारी प्रधानाध्यापक चंदेश्वर झा को समस्तीपुर DEO ने किया निलंबित

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के सरायरंजन प्रखंड स्थित मध्य विद्यालय ब्राह्मबाना में विशिष्ट शिक्षक के…

5 घंटे ago

स्नातक मतदाताओं से मिले डॉ. धर्मांश रंजन, शिक्षा से जुड़े मुद्दों पर की चर्चा; मोहिउद्दीन नगर बाजार, मोहनपुर और धमौन में चलाया जनसंपर्क अभियान

समस्तीपुर : दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से विधान परिषद चुनाव को लेकर निर्दलीय प्रत्याशी डॉ.…

17 घंटे ago

पूजा व त्योहार के सीजन में भी सफाई कर्मचारियों को तीन माह से नहीं मिला वेतन

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : तीन माह से दलसिंहसराय नगर परिषद के सफाई-कर्मियों को वेतन नहीं मिला है।…

17 घंटे ago