फाइल फोटो : विधायक अख्तरुल इस्लाम शाहीन
समस्तीपुर : बिहार विधानसभा के मुख्य सचेतक, राजद के प्रदेश प्रवक्ता सह समस्तीपुर विधायक अख्तरुल इस्लाम शाहीन ने बड़ा बयान देते हुए कहा है कि सरकारी कार्यक्रम में प्रधानमंत्री ने मां का राजनीतिक उपयोग कर रहे हैं। तेजस्वी व राहुल गांधी ने जब बिहार की महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए हर घर कम से कम ढाई हजार रुपए देने की बात कही उसके बाद महिलाओं को रोजगार के लिए 10 हजार रुपए देने की घोषणा की गई। आखिर पिछले 20 सालों से यह क्यों नहीं किया गया।
जीविका बैंक के लिए महज 105 करोड़ की राशि दी गई। इतनी राशि में तो पुलों का निर्माण होता है। पूरे राज्य में 4 करोड़ से अधिक महिलाएं जीविका से जुड़ी हुई है। सिर्फ समस्तीपुर में इससे 6 लाख महिलाएं जुड़ी हुई है। यह सिर्फ लॉलीपाप दिखाना है। प्रधानमंत्री की मां जैसे पवित्र शब्द का राजनीतिक उपयोग कर वह वोट मांग रहे हैं। उन्होंने कहा कि दरभंगा में एक बच्चा ने अभ्रद्र टिप्पणी कर दी थी। उसकी गिरफ्तारी भी हो गई है। पूर्व में भी देखा गया है कि प्रधानमंत्री मां को लाइन में लगा कर राजनीतिक फायदा लिए है। अब फिर से वहीं कर रहे हैं। जो दुर्भाग्यपूर्ण है।
समस्तीपुर : साइबर ठगों ने एक बार फिर अपनी चालाकी से एक महिला स्वास्थ्यकर्मी को…
समस्तीपुर : दुर्गापूजा, विजयादशमी, मूर्ति विसर्जन और रावण दहन को शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित माहौल में…
समस्तीपुर : प्रतिभा जब शोध और नवाचार के साथ आगे बढ़ती है, तो उसकी पहचान…
समस्तीपुर : अनन्य विशेष न्यायाधीश (रेप एवं पॉक्सो एक्ट) मनीषा प्रकाश की अदालत ने सोमवार…
समस्तीपुर : दशहरा पर्व पर आयोजित होने वाले रावण दहन कार्यक्रम को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और…
समस्तीपुर : सदर अस्पताल में इलाज कराने आने वाले मरीजों की परेशानी कम होने का…