Samastipur

समस्तीपुर मंडल : यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए स्पेशल ट्रेनों की अवधि बढ़ी, दो नई स्पेशल का होगा परिचालन

समस्तीपुर : पर्व-त्योहारों के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए रेलवे ने स्पेशल ट्रेनों की अवधि का विस्तार करने का निर्णय लिया है। इन ट्रेनों का परिचालन अब पूजा स्पेशल के रूप में किया जायेगा। इससे यात्रियों को आवागमन में और अधिक सुविधा मिल सकेगी। रेलवे के अनुसार ट्रेन संख्या 05219 मुजफ्फरपुर-आनंद विहार स्पेशल को 18 अक्टूबर से 29 नवंबर तक प्रत्येक शनिवार व ट्रेन संख्या 05220 आनंद विहार-मुजफ्फरपुर स्पेशल को 19 अक्टूबर से 30 नवंबर तक प्रत्येक रविवार को चलाया जायेगा।

इसी तरह ट्रेन संख्या 05559 रक्सौल-उधना स्पेशल को 4 अक्टूबर से 27 दिसंबर तक प्रत्येक शनिवार व ट्रेन संख्या 05560 उधना-रक्सौल स्पेशल को 5 अक्टूबर से 28 दिसंबर तक प्रत्येक रविवार को चलाया जायेगा। इसके अलावा ट्रेन संख्या 09617 दौराई-समस्तीपुर स्पेशल का परिचालन 3 अक्टूबर से 28 नवंबर तक प्रत्येक शुक्रवार को होगा। जबकि ट्रेन संख्या 09618 समस्तीपुर-दौराई स्पेशल 5 अक्टूबर से 30 नवंबर तक प्रत्येक रविवार को चलेगी।

वहीं ट्रेन संख्या 09189 मुंबई सेंट्रल-कटिहार स्पेशल को 4 अक्टूबर से 27 दिसंबर तक प्रत्येक शनिवार और ट्रेन संख्या 09190 कटिहार-मुंबई सेंट्रल स्पेशल को 7 अक्टूबर से 30 दिसंबर तक प्रत्येक मंगलवार को परिचालित किया जायेगा। इसी क्रम में ट्रेन संख्या 09031 उधना-जयनगर स्पेशल को 28 दिसंबर तक प्रत्येक रविवार और ट्रेन संख्या 09032 जयनगर-उधना स्पेशल को 29 दिसंबर तक प्रत्येक सोमवार को चलाया जायेगा। दो और नई स्पेशल ट्रेनों का परिचालन भी किया जायेगा।

ट्रेन संख्या 05211 बरौनी-सोगरिया (कोटा) स्पेशल 20 सितंबर से 27 दिसंबर तक प्रत्येक शनिवार को बरौनी से खुलेगी। अगले दिन सोगरिया पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन संख्या 05212 सोगरिया-बरौनी स्पेशल 21 सितंबर से 28 दिसंबर तक प्रत्येक रविवार को चलेगी। इस स्पेशल ट्रेन में वातानुकूलित और साधारण श्रेणी के कुल 20 डिब्बे लगाये जायेंगे। वहीं ट्रेन संख्या 05561 रक्सौल-वटवा (अहमदाबाद) स्पेशल का परिचालन 16 सितंबर से 30 दिसंबर तक प्रत्येक मंगलवार को होगा। जबकि इसकी वापसी ट्रेन संख्या 05562 वटवा-रक्सौल स्पेशल 17 सितंबर से 31 दिसंबर तक प्रत्येक बुधवार को चलेगी। इस ट्रेन में एसी, स्लीपर और साधारण श्रेणी के कुल 18 कोच रहेंगे।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर के चार विभिन्न फर्मों पर सेल्स टैक्स विभाग ने लगाया 4 करोड़ 48 लाख का पेनाल्टी

समस्तीपुर : शहर के चार विभिन्न फर्मों पर लगभग साढ़ चार करोड़ रूपये पेनाल्टी लगाया…

6 घंटे ago

मोरसंड से स्कूल छोड़ फरार हुए तीनों छात्र एक दिन बाद सिंघिया घाट से हुए बरामद, मैदान में गुजारी रात

समस्तीपुर/पूसा : पीएम श्री किसान उच्च माध्यमिक विधालय, मोरसंड के 9वीं कक्षा के 3 छात्र…

9 घंटे ago

समस्तीपुर न्यायाधीश आवासीय परिसर में 12 नए न्यायिक आवासों का उद्घाटन

समस्तीपुर : समस्तीपुर न्यायाधीश आवासीय परिसर में नवनिर्मित 12 न्यायिक पदाधिकारियों के आवास (पीओ क्वार्टर)…

10 घंटे ago

वायरल संक्रमण व टाइफाइड के मरीजों की संख्या में इजाफा, सदर अस्पताल समेत जिले के अन्य अस्पतालों में जुट रही मरीजों की भीड़

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में लगातार बदलते मौसम ने लोगों की सेहत पर असर डालना…

10 घंटे ago

समस्तीपुर : बैंक से 50 हजार Cash लेकर घर लौट रहे व्यक्ति को बदमाशों ने चकमा देकर रूमाल में बंधा कागज का बंडल थमाकर पैसे उड़ाए

समस्तीपुर/कल्याणपुर : समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र स्थित भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) शाखा से…

10 घंटे ago

10वीं व ITI पास युवाओं के लिए नौकरी का सुनहरा मौका, समस्तीपुर में 17 जुलाई को जॉब कैंप

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के बेरोजगार और नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए…

10 घंटे ago