Samastipur

15 सितंबर से चलेगी जोगबनी-दानापुर वंदे भारत एक्सप्रेस, जिले में हसनपुर रोड व समस्तीपुर जंक्शन पर होगा ठहराव

समस्तीपुर : पूर्व मध्य रेलवे के समस्तीपुर मंडल को पहली वंदे भारत एक्सप्रेस की सौगात मिलने जा रही है। सबकुछ ठीक ठाक रहा तो आगामी 15 सितंबर से जोगबनी से दानापुर के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस का नियमित संचालन शुरू होगा, जिसकी समय सारणी रेलवे द्वारा जारी कर दी गई है। यह ट्रेन सप्ताह में छह दिन चलाई जाएगी और एक दिन इसके मेंटेनेंस के लिए आरक्षित रहेगा।

जोगबनी से खुलने के बाद यह ट्रेन फारबिसगंज, अररिया कोर्ट, पूर्णिया, बनमनखी, दौरम मधेपुरा, सहरसा, खगड़िया, सलौना, हसनपुर रोड, समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर और हाजीपुर होते हुए दानापुर पहुंचेगी। इस रूट पर चलने से उत्तर बिहार के कई जिलों को राजधानी पटना से तेज रफ्तार और सुविधाजनक कनेक्टिविटी मिल सकेगी।वंदे भारत ट्रेन की शुरुआत को लेकर आम लोगों में खासा उत्साह देखा जा रहा है। स्थानीय व्यापारी, छात्र और नौकरीपेशा लोगों ने इस सेवा का स्वागत किया है। लोगों का मानना है कि इससे यात्रा का समय तो बचेगा ही, साथ ही आरामदायक सफर का अनुभव भी मिलेगा।

Avinash Roy

Recent Posts

बेगूसराय-समस्तीपुर सीमा पर दो बाइकों के बीच भीषण टक्कर, दलसिंहसराय के दो युवकों की मौ’त, युवती समेत दो गंभीर

समस्तीपुर/दलसिंहसराय: समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय से सटे बेगूसराय जिले के बछवाड़ा थाना क्षेत्र के रसीदपुर…

5 घंटे ago

10 वर्षों से बदहाल सड़क पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, जलजमाव में धान की रोपाई कर जताया विरोध

समस्तीपुर/खानपुर [यशवंत चौधरी] : समस्तीपुर जिला के खानपुर प्रखंड के पुरुषोत्तमपुर अन्नु पंचायत के वार्ड…

7 घंटे ago

मुक्तापुर पेट्रोल पंप के समीप टोटो सवार महिला से उच्चकों ने झपट्टा मारकर उड़ाए 40 हजार रुपये

समस्तीपुर : शहर के मथुरापुर थाना क्षेत्र के मुक्तापुर पेट्रोल पंप के समीप शुक्रवार की…

13 घंटे ago

19 और 20 जुलाई को हवा के साथ बारिश संभव, केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा द्वारा पूर्वानुमान जारी

समस्तीपुर : समस्तीपुर, बेगूसराय, सीवान, सारण, वैशाली, पूर्वी एवं पश्चिमी चम्पारण जिलों में 19-20 जुलाई…

13 घंटे ago

मिथिला पेंटिंग से नई पहचान बना रहे समस्तीपुर मंडल कारा के बंदी, ‘मुक्ति ब्रांड’ से बाजार तक पहुंच रही कैदियों की कला

समस्तीपुर : जेल की ऊंची-ऊंची दीवारें अक्सर अपराध, सजा और बेबसी की कहानियां समेटे रहती…

13 घंटे ago

समस्तीपुर में प्राचार्य के सरकारी आवास से 10 लाख रुपये से अधिक के गहने व नगद की चोरी, मुफस्सिल थाने में FIR दर्ज 

समस्तीपुर : शहर के आजाद चौक बीएड कॉलेज मोहल्ला स्थित अध्यापक शिक्षा महाविद्यालय परिसर स्थित…

14 घंटे ago