Samastipur

झमाझम आश्वीन की बारिश से फसलों को मिली संजीवनी, मुरझाती हुई फसलों को बारिश ने संभाला तो किसानों की उम्मीदें फिर जाग उठी

समस्तीपुर : बारिश ने लंबे समय से पड़ रहे सूखे और उमस भरी गर्मी से परेशान किसानों को राहत दी है। बुधवार की दोपहर व गुरुवार की सुबह जिले के अधिकांश क्षेत्रों आश्वीन की बारिश ने संजीवनी दी। जिससे धान जैसी फसलों को जीवनदान मिला है और किसानों की उम्मीदें फिर से जाग उठी हैं। बारिश ने मुरझाती हुई फसलों को संभाला है, खेतों में दरारें भरी हैं और कीट व रोगों के खतरे को कम किया है। जिससे किसान अब यूरिया खाद छिड़कने जैसे काम शुरू कर सकेंगे।

सूखे की मार से फसलों को बर्बाद होते देख किसान चिंतित थे। खेतों में धान की रोपाई किसान पहले ही कर चुके थे। जरूरत के अनुसार नमी न होने से वे दवा का छिड़काव नहीं कर पा रहे थे। बारिश ने किसानों के चेहरे पर मुस्कान ला दी है। खेतों में पड़े दरार और सूखे से परेशान किसानों के लिए यह बारिश संजीवनी साबित हुई है। अब किसान खेतों में आवश्यक दवाओं का छिड़काव कर सकेंगे।

Avinash Roy

Recent Posts

कचरे में उठी चिंगारी से लगी आग में सिंघिया CHC में खड़ी दो एंबुलेंस जलकर राख

समस्तीपुर/सिंघिया : नगर पंचायत स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) परिसर में रविवार की देर रात…

17 घंटे ago

बूढ़ी गंडक नदी में मिला अज्ञात शव, स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची मुफस्सिल पुलिस, गोताखोरों की मदद से नदी से निकाला गया शव

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र में बूढ़ी गंडक नदी से सोमवार को एक अज्ञात व्यक्ति…

17 घंटे ago

दलसिंहसराय में पुलिस के कब्जे से महिलाओं ने आरोपी युवक को छुड़ाया, भीड़ ने टीम को घेरा; वीडियों हुआ वायरल

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के केवटा गांव में सोमवार को वांछित…

17 घंटे ago

बिहार में शिक्षकों की 15 हजार रुपये तक बढ़ सकती है सैलेरी, जानिए 7वें वेतनमान का और क्या-क्या मिल सकता है फायदा

बिहार के लाखों शिक्षक इन दिनों 7वें वेतनमान का लाभ नहीं मिलने को लेकर परेशान…

1 दिन ago