दानापुर-जोगबनी वंदे भारत एक्सप्रेस 17 सितंबर से नियमित रूप से चल रही है. इसकी बुकिंग उद्घाटन के दिन 15 सितंबर से ही शुरू कर दी गयी. लेकिन, दो दिनों में 29 यात्रियों ने ही चेयरकार में टिकट बुक कराया है, जबकि सात कोच की इस ट्रेन में कुल 419 सीटें हैं. जानकारों की मानें, तो चेयरकार का 1320 रुपये और एग्जीक्यूटिव क्लॉस का 2375 रुपये किराया होने से बुकिंग कम हुई है. वहीं, उद्घाटन स्पेशल के तौर यह ट्रेन पहले दिन अपने तय समय रात 11:40 बजे के बदले करीब तीन घंटे देरी से 3:15 बजे दानापुर स्टेशन पर पहुंची.
रेलवे टाइम टेबल के अनुसार 26302 वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन 17 सितंबर से दानापुर से शाम 5:10 बजे खुल कर शाम 6:05 बजे हाजीपुर, 6:50 बजे मुजफ्फरपुर, 7:43 बजे समस्तीपुर, रात 8:23 बजे हसनपुर रोड, 08:38 बजे सलौना, नौ बजे खगड़िया, 09:55 बजे सहरसा, 10:23 बजे दौरम मधेपुरा, 11 बजे बनमनखी, 11:40 बजे पूर्णिया, 12:18 बजे अररिया कोर्ट, 12:48 बजे फारबिसगंज और रात 1:20 बजे जोगबनी पहुंचेगी.
वहीं, 26301 वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन जोगबनी से अहले सुबह 03.25 बजे खुल कर 03.35 बजे फारबिसगंज, सुबह 4 बजे अररिया कोर्ट, 4:50 बजे पूर्णिया, 5:26 बजे बनमनखी, 5:53 बजे दौरम मधेपुरा, 6:20 बजे सहरसा, 7:13 बजे खगड़िया, 7:33 बजे सलौना, 7:48 बजे हसनपुर रोड, 8:23 बजे समस्तीपुर, 9:00 बजे मुजफ्फरपुर, 9:45 बजे हाजीपुर रुकते हुए सुबह 11:30 बजे दानापुर स्टेशन पहुंचेगी.
समस्तीपुर : रोसड़ा की भूमि सुधार उप-समाहर्ता (DCLR) कंचन कुमारी झा की मुश्किलें बढ़ती जा…
समस्तीपुर : जिला स्तरीय 20 सूत्री कार्यक्रम समिति की बैठक में जिले से जुड़े कई…
समस्तीपुर : सदर अस्पताल में पांच वेंटिलेटर उपलब्ध हैं, लेकिन पर्याप्त तकनीकी कर्मियों की कमी…
समस्तीपुर : कलेक्ट्रेट सभागार में सोमवार को परिवहन मंत्री सह जिले के प्रभारी मंत्री दामोदर…
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाने की पुलिस ने नाबालिग छात्रा के अपहरण मामले में करीब दो…
तस्वीर : फाइल फोटो समस्तीपुर : स्नातक षष्ठम् सेमेस्टर (सत्र 2023-27) परीक्षा-2026 के लिए मिथिला…