समस्तीपुर/अंगारघाट : अंगारघाट थाना क्षेत्र के चैता उत्तरी पंचायत के वार्ड संख्या-10 सुंडी चौक के समीप मंगलवार को ठनका की चपेट में आने से युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान योगेन्द्र दास के पुत्र राजेश दास (32 वर्ष) के रुप में बतायी गयी है। स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार घटना उस समय हुई जब वह अपने वाशिंगपीट पर गाड़ी धो रहा था। जानकारी मिलते ही ग्रामीण एवं परिजन दलसिंहसराय इलाज के लिए ले गये। लेकिन इससे पूर्व ही उसकी मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंचने लगे। परिजन में कोहराम मच गया।
घटनास्थल पर पहुंचे जनप्रतिनिधियों ने सरकार से आपदा राहत कोष से मृतक के आश्रितों को 5 लाख रुपये मुआवजा देने व सीओ से पारिवारिक लाभ योजना के तहत 20 हजार रुपये देने की मांग की। इधर घटना की सूचना पर अंगारघाट थाना से पहुंचे एसआई धीरेन्द्र सिंह ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल समस्तीपुर भेज दिया। बताते चलें कि आकाशीय बिजली की चपेट में आने से इससे पूर्व भी उजियारपुर थाना क्षेत्र के रायपुर पंचायत के वार्ड पांच में सात सितंबर को अपनी भैंस चराने गये जगदीश पासवान के पुत्र रमसो पासवान की मौत घटनास्थल पर ही हो गई थी।
समस्तीपुर : रोसड़ा की भूमि सुधार उप-समाहर्ता (DCLR) कंचन कुमारी झा की मुश्किलें बढ़ती जा…
समस्तीपुर : जिला स्तरीय 20 सूत्री कार्यक्रम समिति की बैठक में जिले से जुड़े कई…
समस्तीपुर : सदर अस्पताल में पांच वेंटिलेटर उपलब्ध हैं, लेकिन पर्याप्त तकनीकी कर्मियों की कमी…
समस्तीपुर : कलेक्ट्रेट सभागार में सोमवार को परिवहन मंत्री सह जिले के प्रभारी मंत्री दामोदर…
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाने की पुलिस ने नाबालिग छात्रा के अपहरण मामले में करीब दो…
तस्वीर : फाइल फोटो समस्तीपुर : स्नातक षष्ठम् सेमेस्टर (सत्र 2023-27) परीक्षा-2026 के लिए मिथिला…