समस्तीपुर Town

नजर हर खबर पर…

SamastipurNEWS

समस्तीपुर पटेल मैदान में सांसद शाम्भवी चौधरी ने किया ‘पिंक टॉयलेट’ का शिलान्यास

समस्तीपुर : समस्तीपुर लोकसभा क्षेत्र की सांसद शाम्भवी चौधरी ने मंगलवार को पटेल स्टेडियम परिसर में ‘पिंक टॉयलेट’ का शिलान्यास किया। बताया गया कि कुछ दिन पहले सुबह की सैर के दौरान छात्राओं ने सांसद को अपनी परेशानी से अवगत कराया था। उसी समय सांसद ने शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया था और आज उस वादे को पूरा करते हुए निर्माण कार्य का शुभारंभ किया।

शिलान्यास के मौके पर सांसद शाम्भवी ने कहा कि “स्वच्छता और महिला सशक्तिकरण, दोनों आपस में जुड़े हुए हैं। पिंक टॉयलेट से ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों की महिलाओं को सुविधा मिलेगी और वे आत्मविश्वास के साथ सामाजिक जीवन में भाग ले पाएंगी।” स्थानीय लोगों और कार्यकर्ताओं ने इस पहल को सराहते हुए इसे एक ऐतिहासिक कदम करार दिया और सांसद का आभार व्यक्त किया।

ProductMarketingAdMaker 14102019 082310

20201015 075150