Samastipur

पशुओं में चेचक के दाने व चकते से पशुपालक परेशान, दुधारू पशुओं में दूध देने की क्षमता हो रही काफी कम

समस्तीपुर : भीषण गर्मी में मवेशियों में चेचक व चकत्ते की बीमारी से पशुपालक परेशान हैं। तेज गर्मी के दौरान पशुओं में यह बीमारी तेजी से फैल रही है। खासकर उन्नत नस्ल की गाय इससे ज्यादा प्रभावित हो रही है। शरीर पर बड़े पैमाने पर चकत्ते के दाने निकल रहे हैं। इससे दुधारू पशुओं में दूध देने की क्षमता में काफी कमी हो गई है। ग्रामीण क्षेत्रों में कई पशु इस बीमारी की चपेट में बताए जाते हैं।

ग्रामीणों ने बताया कि उनके गांव में भी कई पशु इस बीमारी से ग्रसित है। कोई पशुपालक होम्योपैथी तो कोई पशुपालक एलोपैथी डॉक्टर से इलाज करा रहे हैं। पशुओं की बीमारी को लेकर किसान हलकान बने हुए हैं। मोबाइल यूनिट के पशु चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. वीपी सिंह ने बताया कि अभी गोवंश में शरीर पर चकत्तेवाली बीमारी प्राय: हर गावों में फैला हुआ है जो एक विषाणु जनित रोग है। बचाव हेतु पशु को उच्च गुणवत्ता वाली संतूलित आहार के साथ साफ सफाई एवं टीकाकरण करवाएं। टीका पशु अस्पताल में मुफ्त में दिया जाता है।

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार में 4000 माफिया की संपत्ति जब्त करने की सम्राट सरकार की बड़ी तैयारी, विधायक अमित रानू का भी नाम, ADG ने बताया प्लान

बिहार में माफिया और जमीन कब्जाने वालों के खिलाफ पुलिस बड़ी कार्रवाई की तैयारी में…

1 घंटा ago

बिहार: गांधी सेतु के पास तेज धार में डूबी, 9 लोगों को बचाया गया, 2 की तलाश जारी

मंगलवार की दोपहर महात्मा गांधी सेतु के पाया नंबर-10 के पास 11 लोगों से भरी…

2 घंटे ago

बिहार के भ्रष्ट BDO आनंद कुमार विभूति के पटना- दरभंगा समेत 5 ठिकानों पर EOU की रेड, आय से अधिक संपत्ति का केस

बिहार में आर्थिक अपराध इकाई (इओयू) की रेड से हड़कंप है। ईओयू की टीम ने…

4 घंटे ago

कचरे में उठी चिंगारी से लगी आग में सिंघिया CHC में खड़ी दो एंबुलेंस जलकर राख

समस्तीपुर/सिंघिया : नगर पंचायत स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) परिसर में रविवार की देर रात…

21 घंटे ago