Bihar

पटना में फर्जी IPS गिरफ्तार, ADG बनकर सरकारी कर्मियों को देता था धमकी

पटना में पुलिस ने फुलवारी शरीफ से एक फर्जी IPS को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी का नाम असलम अहमद है। जो हाजीपुर हरमैन कॉलोनी वार्ड नंबर-20 का रहने वाला है। पटना SSP कार्तिकेय के शर्मा और पश्चिमी SP भानु प्रताप सिंह ने बताया कि यह पिछले एक दो महीने से एक्टिव था। ये मेल भेजकर अपने आसपास के इलाके में जमीन की मापी कर रहे अमीनों को धमकाता था।

पुलिस के मुताबिक अब तक 7 से 8 लोगों को आरोपी धमकी भेज चुका था। इसके खिलाफ अमीनो ने फुलवारी शरीफ थाने में शिकायत की थी। लगातार इसके खिलाफ शिकायत आ रही थी। इसी के आधार पर कार्रवाई हुई है।

पुलिस ने इसके पास से एक एपल कंपनी का मोबाइल फोन, 1 लैपटॉप बरामद किया है। इसमें ADG की फर्जी ईमेल आईडी, adg.Patna.gov@gmail.com मिला है। इसमें ठगी के ढेरों साक्ष्य है।

सरकारी ऑफिस में कॉल कर कर्मचारियों को धमकाता था

पुलिस का कहना है कि आरोपी से पूछताछ की जा रही है। शुरुआती जांच में सामने आया है कि वह खुद को ADG का कर्मी बताकर ठगी कर रहा था। वह कई बार सरकारी कार्यालयों में फोन कर अधिकारियों और कर्मचारियों को यह जताता था कि वह मुख्यालय में तैनात है और उसकी बात माननी पड़ेगी, नहीं तो कार्रवाई होगी।

बताया गया कि जिन लोगों के जमीन को लेकर विवाद होते थे, उनका काम कराने के लिए ये अमीनो को धमकाता था। कहता था ADG ऑफिस से बात कर रहा हूं, जमीन मापी से संबंधित काम नहीं किया को कार्रवाई होगी।

कितने रुपए की ठगी की, ये क्लियर नहीं

पुलिस अब यह भी पता लगाने की कोशिश कर रही है कि आरोपी के नेटवर्क में और कौन-कौन लोग शामिल हैं। जांच टीम यह भी खंगाल रही है कि उसने अब तक कितने लोगों को ठगा है और कितनी रकम की ठगी की है।

Avinash Roy

Recent Posts

बेगूसराय-समस्तीपुर सीमा पर दो बाइकों के बीच भीषण टक्कर, दलसिंहसराय के दो युवकों की मौ’त, युवती समेत दो गंभीर

समस्तीपुर/दलसिंहसराय: समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय से सटे बेगूसराय जिले के बछवाड़ा थाना क्षेत्र के रसीदपुर…

10 घंटे ago

10 वर्षों से बदहाल सड़क पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, जलजमाव में धान की रोपाई कर जताया विरोध

समस्तीपुर/खानपुर [यशवंत चौधरी] : समस्तीपुर जिला के खानपुर प्रखंड के पुरुषोत्तमपुर अन्नु पंचायत के वार्ड…

12 घंटे ago

मुक्तापुर पेट्रोल पंप के समीप टोटो सवार महिला से उच्चकों ने झपट्टा मारकर उड़ाए 40 हजार रुपये

समस्तीपुर : शहर के मथुरापुर थाना क्षेत्र के मुक्तापुर पेट्रोल पंप के समीप शुक्रवार की…

18 घंटे ago

19 और 20 जुलाई को हवा के साथ बारिश संभव, केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा द्वारा पूर्वानुमान जारी

समस्तीपुर : समस्तीपुर, बेगूसराय, सीवान, सारण, वैशाली, पूर्वी एवं पश्चिमी चम्पारण जिलों में 19-20 जुलाई…

18 घंटे ago

मिथिला पेंटिंग से नई पहचान बना रहे समस्तीपुर मंडल कारा के बंदी, ‘मुक्ति ब्रांड’ से बाजार तक पहुंच रही कैदियों की कला

समस्तीपुर : जेल की ऊंची-ऊंची दीवारें अक्सर अपराध, सजा और बेबसी की कहानियां समेटे रहती…

18 घंटे ago

समस्तीपुर में प्राचार्य के सरकारी आवास से 10 लाख रुपये से अधिक के गहने व नगद की चोरी, मुफस्सिल थाने में FIR दर्ज 

समस्तीपुर : शहर के आजाद चौक बीएड कॉलेज मोहल्ला स्थित अध्यापक शिक्षा महाविद्यालय परिसर स्थित…

19 घंटे ago