समस्तीपुर : समस्तीपुर में शुक्रवार को शाम पानी भरे गड्ढे में तीन बच्चे डूब गए। इनमें एक की मौत हो गई, जबकि 2 को किसी तरह से बचा लिया गया। उनका इलाज चल रहा है। मृतक वैनी थाना क्षेत्र के खैरा गांव निवासी भुगलु सहनी का बेटा शिवम कुमार (9) है। वहीं, खैरा गांव निवासी दीपक कुमार का बेटा सुभाष कुमार (10) और संजय सहनी का बेटा चांद कुमार (9) है। घटना के बाद लोगों ने हंगामा किया।
लोगों का आरोप था कि एक निजी कंपनी ने गांव में 100 फीट का गड्ढा खोदा था। जिसे भरा नहीं गया था। इसी कारण हादसा हो गया। मामला वैनी थाना क्षेत्र के कुबौलीराम पंचायत स्थित खैरा गांव वार्ड संख्या-13 का है। ग्रामीणों ने कहा कि तीनों बच्चें शुक्रवार शाम गांव में खेल रहे थे। इसी दौरान पानी भरे गड्ढे में तीनों स्नान करने लगे और डूब गए। गड्ढे से बाहर खड़े एक अन्य बच्चे ने शोर मचाना शुरू कर दिया। शोर सुनकर मौके पर जुटे ग्रामीणों ने सभी को पानी से बाहर निकाला।
अस्पताल ले जाने के दौरान शिवम की मौत हो गई। बाकी दो को सदर अस्पताल रेफर किया गया है। इस संबंध में वैनी थानाध्यक्ष कल्पना कुमारी ने बताया कि घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस परिजन के घर पहुंची और जांच में जुट गई। उन्होंने कहा कि सभी आवश्यक कागजी कार्रवाई करने के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है। घटना को लेकर एक मामला दर्ज किया जा रहा है।
समस्तीपुर : नालंदा जिले के चंडी थाना क्षेत्र में हुए भीषण सड़क हादसे में समस्तीपुर…
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के हकीमाबाद गांव में विगत हफ्ते मारपीट की घटना में…
समस्तीपुर : नगर थाने की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए…
समस्तीपुर/कल्याणपुर : समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र के गोपालपुर चौक से लदौरा चौक जाने…
व्हाट्सएप पर वीडियो कॉल कर खुद को अधिकारी बता रहे थे साइबर ठग समस्तीपुर :…
समस्तीपुर : बिहार सरकार के अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति कल्याण विभाग ने बड़ी कार्रवाई…