Samastipur

समस्तीपुर नगर निगम ने डेढ़ दर्जन शैक्षिक व व्यवसायिक संस्थानों को भेजा कार्रवाई का नोटिस

समस्तीपुर : शहर के विभिन्न वार्डो में संचालित शैक्षिक तथा व्यवसायिक संस्थानों को नगर निगम के आयुक्त ज्ञान प्रकाश ने संपत्ति कर से सम्बंधित कार्रवाई का नोटिस भेजा है। यह नोटिस डेढ़ दर्जन शैक्षिक और व्यवसायिक संस्थानों को जारी किया गया है। ये संस्थान वार्ड 20, 14, 45, 39, 40, 28, 13, 29, 43, 11, 13, 23, 43 में संचालित हो रहे हैं। नगर निगम से जारी नोटिस में उक्त संस्थानों से कहा गया है कि संबंधित वार्ड में संपत्ति निर्माण कर निजी संस्थान का संचालन कर रहे हैं। जिसका आज तक स्वकर निर्धारण प्रणाली प्रपत्र से अपने संपत्ति का संपत्ति कर भुगतान नहीं किया गया है।

जो बिहार नगरपालिका अधिनियम 2007 एवं बिहार संपत्ति कर (निर्धारण, संग्रहण और वसूली) नियमावली 2013 के प्रावधान के विरूद्ध है। नोटिस पाते ही तीन दिनों के अन्दर नगर निगम कार्यालय के कार्य अवधि में संबंधित वार्ड प्रभारी / कर संग्रहक तथा एस एस पी एल टीसी से संपर्क कर अपने संपत्ति का प्रपत्र भर कर संपत्ति कर भुगतान कर दें। अन्यथा, नगर निगम, समस्तीपुर अपने स्तर से आपके संपत्ति की मापी कर संपत्ति कर निर्धारण कर देगा। इसकी सारी जवाबदेही आपकी होगी। इसके पूर्व भी नगर निगम कार्यालय से 28 जनवरी 2025 को नोटिस दिया गया था।

इस संबंध में नगर निगम के कर दारोगा भूपेंद्र सिंह ने बताया कि इस नोटिस से पहले भी नोटिस उक्त संस्थानों को भेजा गया था। फिर भी नोटिस पर संस्थानों के स्तर से संपत्ति कर का भुगतान नहीं किया है। यह नगरपालिका अधिनियम का खुला उल्लंघन है। कर दरोगा ने बताया कि इन संस्थानों ने अपने संस्थान का विस्तार कर रखा है। फिर भी उसके अनुसार संपत्ति कर का भुगतान नगर निगम को अभी तक नहीं किया है। अधिनियम का उल्लंघन पर अधिनियम के अंतर्गत नगर निगम को शहर अंतर्गत कार्यरत किसी भी संस्थान को सील कर आगे की कार्रवाई का अधिकार प्राप्त है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में पैक्स समितियों के व्यावसायिक विस्तार को लेकर प्रशिक्षण सह कार्यशाला आयोजित

समस्तीपुर : सहकारिता विभाग की ओर से सोमवार को शहर के कर्पूरी सभागार में एक…

6 घंटे ago

एनडीए का क्लीन स्वीप; नीतीश, नितिन, कुशवाहा, रामनाथ और शिवेश राज्यसभा चुनाव जीते

बंगाल चुनाव से पहले एनडीए ने बिहार में राज्यसभा चुनाव में क्लीन स्वीप करते हुए…

9 घंटे ago

जान के सुरक्षा की मांग को लेकर समस्तीपुर कलेक्ट्रेट में धरने पर बैठा पूरा परिवार, DM और SP से सुरक्षा की गुहार

समस्तीपुर : मोहनपुर थाना क्षेत्र के माधोपुर सरारी गांव का एक परिवार सोमवार को कलेक्ट्रेट…

9 घंटे ago

ओवैसी-मायावती को मना लिया, लेकिन कांग्रेस और राजद के ही 4 विधायकों से गच्चा खा गए तेजस्वी

राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के नेता तेजस्वी यादव के नेतृत्व वाले महागठबंधन के साथ राज्यसभा…

9 घंटे ago

बिहार पुलिस दारोगा प्रीलिम्स रिजल्ट 2026 जारी, दूसरे चरण के लिये 35857 अभ्यर्थियों का हुआ चयन

बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग (BPSSC) ने बिहार सरकार के गृह विभाग में पुलिस दरोगा…

13 घंटे ago

बेगुसराय से गायब हुई दो बच्चों की माँ अपने बच्चों के साथ समस्तीपुर से बरामद

समस्तीपुर/अंगारघाट : बेगुसराय जिला के मंसूरचक थानांतर्गत तेमुहा गांव से 6 माह पूर्व हुई गायब…

17 घंटे ago