Samastipur

समस्तीपुर शहर में करीब दो दर्जन स्थलों पर CCTV कैमरे लगाने की तैयारी शुरू

समस्तीपुर : 47 वार्डों वाले इस शहर में 23 सार्वजनिक जगहों पर सीसीटीवी कैमरे लगाने की तैयारी नगर निगम में चल रही है। इन कैमरों में सभी 47 वार्ड शामिल होंगे जिनमें नए वार्ड भी शामिल किए गए हैं। अगले चरण में और भी सार्वजनिक जगहों पर ये कैमरे लगाए जा सकते हैं। पूर्व में जब शहर नगर परिषद के अधीन था, तभी सीसीटीवी कैमरे लगाए गए थे, जिनमें कई कैमरे काम नहीं कर रहे थे। नगर निगम के सहायक लोक स्वक्षता एवं अपशिष्ट प्रबंधन विवेक कुमार ने बताया कि नगर निगम में 23 सार्वजनिक स्थलों पर सीसीटीवी कैमरे शहरी सफाई व्यवस्था पर नजर रखने के मकसद से लगा रहा है।

सफाई व्यवस्था की निगरानी के अंतर्गत दैनिक रूप से सार्वजनिक स्थलों पर कूड़ा का सुबह में उठाव व नाला में स्थानीय नागरिकों द्वारा गिराए जाने वाले कचरे की गतिविधियों पर नजर रखी जानी है। इसके अलावा अपराधियों की गतिविधियों पर पुलिसिया निगरानी भी शामिल है। नगर निगम ने सर्वेयर के माध्यम से शहर में सीसीटीवी कमरे लगाने के लिए स्थलों का सर्वे कराया था। सर्वे के दौरान नगर प्रशासन को उक्त चिन्हित स्थलों की रिपोर्ट सौंपी गई है। शुरुआत में कुल 52 स्थलों को चिन्हित किए जाने की बात हुई थी, जिसमें बदलाव कर 23 स्थल चिन्हित किए गए।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में पैक्स समितियों के व्यावसायिक विस्तार को लेकर प्रशिक्षण सह कार्यशाला आयोजित

समस्तीपुर : सहकारिता विभाग की ओर से सोमवार को शहर के कर्पूरी सभागार में एक…

7 घंटे ago

एनडीए का क्लीन स्वीप; नीतीश, नितिन, कुशवाहा, रामनाथ और शिवेश राज्यसभा चुनाव जीते

बंगाल चुनाव से पहले एनडीए ने बिहार में राज्यसभा चुनाव में क्लीन स्वीप करते हुए…

10 घंटे ago

जान के सुरक्षा की मांग को लेकर समस्तीपुर कलेक्ट्रेट में धरने पर बैठा पूरा परिवार, DM और SP से सुरक्षा की गुहार

समस्तीपुर : मोहनपुर थाना क्षेत्र के माधोपुर सरारी गांव का एक परिवार सोमवार को कलेक्ट्रेट…

10 घंटे ago

ओवैसी-मायावती को मना लिया, लेकिन कांग्रेस और राजद के ही 4 विधायकों से गच्चा खा गए तेजस्वी

राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के नेता तेजस्वी यादव के नेतृत्व वाले महागठबंधन के साथ राज्यसभा…

10 घंटे ago

बिहार पुलिस दारोगा प्रीलिम्स रिजल्ट 2026 जारी, दूसरे चरण के लिये 35857 अभ्यर्थियों का हुआ चयन

बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग (BPSSC) ने बिहार सरकार के गृह विभाग में पुलिस दरोगा…

14 घंटे ago

बेगुसराय से गायब हुई दो बच्चों की माँ अपने बच्चों के साथ समस्तीपुर से बरामद

समस्तीपुर/अंगारघाट : बेगुसराय जिला के मंसूरचक थानांतर्गत तेमुहा गांव से 6 माह पूर्व हुई गायब…

18 घंटे ago