Samastipur

समस्तीपुर निगम के 17 वार्ड बनेंगे हाईटेक, दो करोड़ की लागत से लगेंगे 33 CCTV व स्ट्रीट लाइट पर खर्च होंगे 1.40 करोड़ रुपये 

समस्तीपुर : नगर निगम अब शहर के नए 17 वार्डों को स्मार्ट और सुरक्षित बनाने की दिशा में तेजी से काम कर रहा है। इसके तहत लगभग दो करोड़ रुपए की लागत से 33 हाई क्वालिटी सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे, वहीं 1.40 करोड़ रुपए की लागत से 3343 अत्याधुनिक एलईडी स्ट्रीट लाइट्स लगाई जाएंगी। टेंडर की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है और पूजा की छुट्टी के बाद इनका कार्य शुरू कर दिया जाएगा। नगर निगम का दावा है कि इन योजनाओं के पूरा होते ही नए वार्ड न केवल चकाचक नजर आएंगे, बल्कि सुरक्षा के लिहाज से भी और अधिक मजबूत बन जाएंगे।

नगर निगम प्रशासन के अनुसार, ये सभी सीसीटीवी कैमरे अत्याधुनिक तकनीक से लैस होंगे, जो दिन और रात में स्पष्ट वीडियो रिकॉर्डिंग करने में सक्षम होंगे। इन कैमरों की मदद से वार्डों में हो रही गतिविधियों पर निगरानी रखी जा सकेगी और किसी भी आपराधिक गतिविधि की तत्काल पहचान कर उचित कार्रवाई की जा सकेगी। नगर आयुक्त ज्ञान प्रकाश ने बताया कि शहर के दस प्रमुख स्थानों पर पहले ही सीसीटीवी कैमरे लगाए जा चुके हैं, जिनसे सुरक्षा व्यवस्था को मजबूती मिली है।

इसी तर्ज पर नए 17 वार्डों में भी निगरानी तंत्र को मजबूत करने का निर्णय लिया गया है। टेंडर प्रक्रिया पूरी हो चुकी है और पूजा अवकाश के बाद फील्ड में कार्य शुरू कर दिया जाएगा। नगर निगम द्वारा की जा रही इस पहल का दूसरा बड़ा हिस्सा है 3343 एलईडी स्ट्रीट लाइट्स का इंस्टॉलेशन, जिसकी कुल लागत लगभग 1.40 करोड़ निर्धारित की गई है। इन लाइट्स को इस तरह से डिजाइन किया गया है कि वे ऑटोमैटिक ऑन-ऑफ सिस्टम से संचालित होंगी। यानि दिन में खुद-ब-खुद बंद हो जाएंगी और शाम होते ही जल उठेंगी। इन लाइट्स की खास बात यह है कि पांच साल तक रिप्लेसमेंट गारंटी दी जाएगी। यानी अगर इस अवधि में कोई लाइट खराब होती है, तो उसे बिना किसी अतिरिक्त खर्च के बदला जाएगा।

नए वार्डों में सीसीटीवी कैमरे और स्ट्रीट लाइट्स की यह पहल नगर निगम की स्मार्ट सिटी के विजन की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है। यह न सिर्फ स्थानीय नागरिकों को बेहतर सुरक्षा और सुविधाएं देगा, बल्कि पूरे शहर की छवि को भी सुधारने में मदद करेगा।स्थानीय लोगों ने भी इस योजना का स्वागत किया है और उम्मीद जताई है कि आने वाले दिनों में शेष वार्डों में भी इसी तरह की योजनाएं लागू की जाएंगी। फिलहाल कागजी प्रक्रियाएं और टेंडरिंग का काम पूरा हो चुका है। दुर्गा पूजा के बाद फील्ड में काम शुरू होने की उम्मीद है। पहले चरण में कैमरों के लिए जगह चिह्नित की जाएगी, उसके बाद इंस्टॉलेशन का कार्य होगा। इसी तरह स्ट्रीट लाइट्स को चरणबद्ध तरीके से स्थापित किया जाएगा।

Avinash Roy

Recent Posts

दुर्गा पूजा को लेकर अलर्ट हुआ जिला प्रशासन, समस्तीपुर शहर के पूजा पंडालों का किया गया निरीक्षण

समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और शहर में सुचारू यातायात व्यवस्था…

24 घंटे ago

दुर्गा पूजा को लेकर ताजपुर में निकाला गया फ्लैग मार्च, SDO व DSP ने सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के सप्तमी, महाअष्टमी, महानवमी एवं विजयादशमी के अवसर पर श्रद्धालुओं की…

24 घंटे ago

उत्क्रमित मध्य विद्यालय लगुनियां के नवाचारों की समस्तीपुर नगर आयुक्त ने की सराहना

समस्तीपुर : नगर निगम समस्तीपुर के नगर आयुक्त गौतम कुमार ने शुक्रवार को उत्क्रमित मध्य…

1 दिन ago

‘जलने वाले जलते रहे’, तेज प्रताप का अनुष्का यादव पर पलटवार, कहा- गंदी नाली के कीड़ों पर ध्यान देना मेरी शान के खिलाफ

'जलने वाले जलते रहें, हम आगे बढ़ते रहेंगे. मैं गंदी नाली के कीड़ों पर ध्यान…

1 दिन ago

समस्तीपुर में ट्रक की ठोकर से वैशाली के बाइक सवार युवक की मौ’त, नानी के घर जा रहा था; डेढ़ महीना पहले गुजरात से घर लौटा था

समस्तीपुर/सरायरंजन : सरायरंजन थाना क्षेत्र के बरुणा रसलपुर के समीप एसएच-88 पर तेज रफ्तार ट्रक…

1 दिन ago

समस्तीपुर के 134 विद्यालयों की 7844 डिसमिल जमीन पर भू-माफियाओं का कब्जा, कहीं चल रहा प्रिंटिंग प्रेस तो कहीं हो रही खेती

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में शिक्षा व्यवस्था और सरकारी संपत्तियों की बदहाली की पोल खोलने…

1 दिन ago