{"remix_data":[],"remix_entry_point":"challenges","source_tags":[],"origin":"unknown","total_draw_time":0,"total_draw_actions":0,"layers_used":0,"brushes_used":0,"photos_added":0,"total_editor_actions":{},"tools_used":{"square_fit":1},"is_sticker":false,"edited_since_last_sticker_save":true,"containsFTESticker":false}
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के भुसारी वार्ड संख्या-18 में शुक्रवार की शाम एक 15 वर्षीय किशोर का शव बुढ़ी गंडक नदी किनारे ढाब में बरामद होने के बाद सनसनी फैल गयी। मृतक की पहचान स्थानीय नंदकिशोर महतो के पुत्र नीतीश कुमार के रूप में की गयी है। नदी किनारे शाम करीब साढ़े चार बजे ग्रामीणों ने शव को देखा और इसकी सूचना डायल-112 पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।
घटनास्थल पर पहुंचे लोगों ने बताया कि शव का हाथ प्लास्टिक की रस्सी से बंधा हुआ था जबकि पैर जाल में लिपटा हुआ था। मृतक का शर्ट घटनास्थल पर पड़ा हुआ मिला, जबकि शरीर पर केवल हाफ पैंट थी। किशोर के शरीर पर कई जगह निशान पाए गए हैं, वहीं गर्दन पर गहरे जख्म के निशान है। बताया गया है कि गर्दन पर बदमाशों ने बांस की कमची से काटकर किशोर की हत्या की है।
इधर घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण घटनास्थल पर जमा हो गए। किशोर की नृशंस हत्या से पूरे इलाके में तनाव का माहौल है। परिजन आक्रोशित हैं और जल्द से जल्द बदमाशों को गिरफ्तार करने की मांग कर रहे हैं। इधर परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मुफस्सिल थाने की पुलिस घटनास्थल पर पहुंच छानबीन कर रही है और आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है।
ग्रामीणों के बीच इस बात की चर्चा है कि किशोर की हत्या कहीं आपसी रंजिश या फिर किसी अन्य विवाद से जुड़ी हो सकती है, हालांकि पुलिस हर बिंदु पर जांच में जुटी है। इधर घटना के संबंध में मुफस्सिल थानाध्यक्ष अजीत प्रसाद सिंह का बताना है की मृतक किशोर करीब 12 बजे के आसपास बांध के पास ही था, इसके बाद उसकी हत्या कर दी गयी है। शव को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिये सदर अस्पताल भेजा गया है, सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है। परिजनों को आवेदन देने के लिये कहा गया है।
समस्तीपुर : सदर अस्पताल में मरीजों को इलाज के दौरान परेशानी नहीं हो, इसके लिए…
समस्तीपुर/विद्यापतिनगर [पद्माकर सिंह लाला] : जन अधिकार पार्टी के सुप्रीमो सह पूर्णिया सांसद राजेश रंजन…
समस्तीपुर/शिवाजीनगर : शिवाजीनगर थाना अंतर्गत बरियाही घाट पुल के समीप करेह नदी में मंगलवार को…
समस्तीपुर/सिंघिया : समस्तीपुर जिले में लगातार बढ़ रही चोरी की घटनाओं के बीच सोमवार की…
समस्तीपुर : प्रेम-प्रसंग से जुड़े मामले में मंगलवार को एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में…
समस्तीपुर : भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (एनएसयूआई) और युवा कांग्रेस के संयुक्त अभियान 'छात्रों की…