Samastipur

कोर्ट के आदेश पर विभूतिपुर के पूर्व थानाध्यक्ष समेत 6 के खिलाफ SC/ST थाने में FIR दर्ज

समस्तीपुर : विभूतिपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत नरहन निवासी विकास कुमार रजक द्वारा विशेष न्यायाधीश एससी एसटी न्यायालय में दायर अभियोग पत्र के आलोक में एक प्राथमिकी दर्ज हुई है। यह प्राथमिकी एससी एसटी थाना समस्तीपुर में दर्ज करायी गई है। इसमें मो. इम्तयाज अली, मनीष कुमार, संजीत ठाकुर, पूर्व थानाध्यक्ष आनंद कश्यप, सहायक अवर निरीक्षक केशव कुणाल और जनार्दन प्रसाद सिंह को आरोपित किया गया है।

कहा गया है कि प्रार्थी अभियोगी विगत 13 और 16 दिसंबर 2024 को घटनास्थल पर था। ठीक उसी वक्त प्रार्थी अभियोगी के भाई मनीष कुमार रजक, अभियुक्त मोहम्मद इमत्याज, संजीत ठाकुर आदि ने मिलकर मारपीट व गाली गलौज कर घटना को अंजाम दिया। इस संदर्भ में प्रार्थी अभियोगी तत्कालीन थानाध्यक्ष को एक लिखित आवेदन दिया। आवेदन की पावती प्राप्त है।

थानाध्यक्ष के बुलावे पर प्रार्थी अभियोगी विकास कुमार रजक और उसका भाई मनीष कुमार थाना परिसर में गया। जहां थानाध्यक्ष आनंद कश्यप और सहायक अवर निरीक्षक केशव कुणाल ने आरोपी से मोटी रकम लेकर प्रार्थी अभियोगी के साथ मारपीट, जाति सूचक गाली गलौज की और धमकी दिया। प्रार्थी अभियोगी को कहा कि उसे झूठा मुकदमा में फंसा कर जेल भेज देंगे। दोनों से जान का भय दिखाकर सादा कागज पर अपने मन मुताबिक मजबून लिखवा लिया और हस्ताक्षर करवा कर कागज अपने पास रख लिया। इसकी लिखित सूचना पुलिस के वरीय अधिकारी व मानवाधिकार आयोग पटना को डाक से भेजा। वरीय पदाधिकारी द्वारा इस संबंध में कोई कार्रवाई नहीं होने पर उसने अभियोग पत्र दायर किया है।

Avinash Roy

Recent Posts

मुफस्सिल थाने की पुलिस ने तीन वारंटी समेत दो पियक्कड़ों को पकड़ा

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाने की पुलिस ने अलग-अलग कार्रवाई करते हुए तीन वारंटियों समेत शराब…

8 घंटे ago

क्लोन एक्सप्रेस से दिल्ली जा रही नवविवाहिता समस्तीपुर स्टेशन से गायब, शौचालय जाने की बात कहकर जेवर और नगदी भी ले गई

एक नवविवाहिता के समस्तीपुर रेलवे स्टेशन से अचानक गायब होने का मामला सामने आया है.…

8 घंटे ago

जांच के लिए समस्तीपुर पहुंची केंद्रीय टीम, बिथान के सोहमा पंचायत में मनरेगा योजनाओं की शुरू की जांच

समस्तीपुर/बिथान : समस्तीपुर जिले के बिथान प्रखंड के सोहमा पंचायत में मनरेगा योजनाओं को लेकर…

8 घंटे ago

प्रशस्त ऐप पर शिक्षकों का शत-प्रतिशत पंजीकरण का आदेश, रफ्तार चल रही सुस्त 

समस्तीपुर : सरकारी एवं निजी स्कूलों के शिक्षकों का प्रशस्त ऐप 2.0 पर पंजीकरण कराने…

9 घंटे ago

1 करोड़ रुपये से अधिक के वित्तीय घपले में पूर्व प्रभारी प्रधानाध्यापक निलंबित, वर्तमान में समस्तीपुर जिले में हैं पदस्थापित

समस्तीपुर : बिहार सरकार के शिक्षा विभाग द्वारा राज्य में भ्रष्टाचार और वित्तीय अनियमितताओं के…

16 घंटे ago

महुआ विधायक और मंत्री संजय सिंह पर दिल्ली के होटल में युवती से बदतमीजी का आरोप! तेज प्रताप यादव ने की जांच की मांग

बिहार सरकार के मंत्री और महुआ विधानसभा सीट से विधायक संजय सिंह पर एक युवती…

23 घंटे ago