समस्तीपुर : 27 साल से एक मामले में फरार चल रहे वारंटी अभियुक्त को बेगूसराय जिले के साहेबपुरकमाल थाने की पुलिस ने समस्तीपुर से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार वारंटी की पहचान समस्तीपुर जिले के डोम सिंह के पुत्र राजेश सिंह के रूप में हुई है।जानकारी के अनुसार वर्ष 1998 में साहेबपुरकमाल थाना क्षेत्र में उसके खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज हुआ था, तभी से वह फरार था और अदालत से उसके विरुद्ध वारंट जारी किया गया था। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने छापेमारी कर उसे दबोच लिया। फिलहाल पुलिस अभियुक्त से पूछताछ कर आगे की कानूनी कार्रवाई में जुटी हुई है।
बिहार में एमएलसी चुनाव को लेकर राजनीतिक तापमान चढ़ा हुआ है। इस बीच विधान परिषद…
बिहार में जमीन का दाखिल-खारिज कराना चाहते हैं, तो आवेदन करने से पहले जरूरी कागजात…
फाइल फोटो : बिहार में सरकारी शिक्षकों के तबादले का इंतजार लंबा होता जा रहा…
समस्तीपुर : बेटे के अपहरण की झूठी कहानी और जान से मारने की धमकी देकर…
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के आरएनआर कॉलेज के समीप पुलिस ने गश्ती के दौरान…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के हलई थाना क्षेत्र के चकलालशाही चौक पर थाना के पुराने…