समस्तीपुर Town

नजर हर खबर पर…

SamastipurNEWS

समस्तीपुर में ‘स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान’ का शुभारंभ, केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण राज्य मंत्री ने किया उद्घाटन

समस्तीपुर : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा मध्यप्रदेश के धार जिले से “स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान” का शुभारंभ किया गया। इसी कड़ी में समस्तीपुर जिले में भी इस अभियान का उद्घाटन भारत सरकार के केन्द्रीय कृषि एवं किसान कल्याण राज्य मंत्री राम नाथ ठाकुर ने किया। मंत्री ने जिले की सभी महिलाओं से आग्रह किया कि वे अपने स्वास्थ्य की जाँच अवश्य कराएँ और इस अभियान का लाभ उठाएँ।

अभियान के तहत मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य जाँच, रक्तचाप व रक्त शर्करा की जाँच, कैंसर स्क्रीनिंग, सिकल सेल एनीमिया जाँच, नाक-कान-गला की जाँच, मनोचिकित्सा परामर्श, आँखों की जाँच तथा मुफ्त चश्मा वितरण की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।

इस अवसर पर मुख्य रूप से रोसड़ा के विधायक विरेन्द्र कुमार, जिलाधिकारी रोशन कुशवाहा, उप विकास आयुक्त सुश्री शैलजा पाण्डे, सिविल सर्जन डॉ. संजय कुमार चौधरी, नजारत उप-समाहर्त्ता रजनीश कुमार राय, डीपीओ (आईसीडीएस) सुनिता, जिला कार्यक्रम प्रबंधक डॉ. ज्ञानेन्द्र शेखर, भाजपा जिलाध्यक्ष सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता व आमजन उपस्थित रहे।

ProductMarketingAdMaker 14102019 082310

20201015 075150