Samastipur

समस्तीपुर में मेंटनेंस कार्य को लेकर कल रविवार को आठ घंटे गुल रहेगी बिजली

समस्तीपुर : 33 केवीए लाइन के मेंटेनेंस कार्य और कोर्ट परिसर स्थित ट्रांसफार्मर के शिफ्टिंग को लेकर रविवार को कई इलाकों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। इस दौरान सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक कोर्ट परिसर, कचहरी रोड व ऑफिसर कॉलोनी में बिजली कटौती रहेगी। एसडीओ शहरी शशि कपूर ने बताया कि पहले 33 केवीए तार का मेंटेनेंस कार्य किया जाएगा, जिससे करीब एक घंटे तक आपूर्ति प्रभावित होगी। इसके बाद ट्रांसफार्मर शिफ्टिंग का कार्य होगा। इस कारण समाहरणालय फीडर, ताजपुर रोड फीडर और टाउन-2 फीडर की आपूर्ति आंशिक रूप से बाधित रहेगी। बिजली विभाग ने उपभोक्ताओं को सलाह दी है कि वे रविवार को दिनभर रहने वाली कटौती को ध्यान में रखते हुए पेयजल और अन्य आवश्यक सुविधाओं की व्यवस्था पहले ही कर लें।

Avinash Roy

Recent Posts

किशोरी से दु’ष्कर्म के आरोप में CSP संचालक पर नामजद FIR दर्ज, गिरफ्तारी के लिए छापेमारी; विलंब से सूचना मिलने के मामले पर भी होगी जांच

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के कर्पूरीग्राम थाना क्षेत्र अंतर्गत एक गांव में किशोरी के साथ…

9 घंटे ago

ट्रेन से समस्तीपुर पहुंचे 256 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ तस्कर गिरफ्तार, रामबाबू चौक का रहने वाला साथी हुआ फरार

समस्तीपुर : नगर थाने की पुलिस ने मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए…

9 घंटे ago

जानकी एक्सप्रेस में जुड़ा थर्ड AC का अतिरिक्त कोच, मिथिलांचल और सीमांचल के यात्रियों को राहत

समस्तीपुर : जयनगर से मनिहारी के बीच चलने वाली ट्रेन संख्या 15283/15284 जानकी एक्सप्रेस में…

9 घंटे ago

सरायरंजन में फर्जी तरीके से विशिष्ट शिक्षक के योगदान मामले में प्रभारी प्रधानाध्यापक चंदेश्वर झा को समस्तीपुर DEO ने किया निलंबित

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के सरायरंजन प्रखंड स्थित मध्य विद्यालय ब्राह्मबाना में विशिष्ट शिक्षक के…

11 घंटे ago

स्नातक मतदाताओं से मिले डॉ. धर्मांश रंजन, शिक्षा से जुड़े मुद्दों पर की चर्चा; मोहिउद्दीन नगर बाजार, मोहनपुर और धमौन में चलाया जनसंपर्क अभियान

समस्तीपुर : दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से विधान परिषद चुनाव को लेकर निर्दलीय प्रत्याशी डॉ.…

22 घंटे ago

पूजा व त्योहार के सीजन में भी सफाई कर्मचारियों को तीन माह से नहीं मिला वेतन

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : तीन माह से दलसिंहसराय नगर परिषद के सफाई-कर्मियों को वेतन नहीं मिला है।…

23 घंटे ago