समस्तीपुर Town

नजर हर खबर पर…

SamastipurNEWS

समस्तीपुर के इस जोड़े ने दो साल पहले किया था प्रेम विवाह, अब पति निकाल रहा घर से बाहर, दूसरी शादी करने की मंशा से प्रताड़ना का आरोप

तस्वीर : सांकेतिक 

समस्तीपुर/मोरवा : हलई थाना क्षेत्र के इंद्रवारा पंचायत में एक महिला ने अपने पति पर प्रताड़ना का आरोप लगाया है। महिला का कहना है कि उसका पति उसे घर से निकालने की धमकी दे रहा है। लगातार दुर्व्यवहार कर रहा है। पीड़िता ने न्याय की गुहार लगाते हुए हलई थाने में शिकायत दर्ज कराई है। महिला ने पुलिस को बताया कि उसने दो साल पहले उसने प्रेम विवाह किया था। उसके कोई बच्चे नहीं हैं। शादी के बाद से ही पति उसके साथ बदसलूकी कर रहा है। इसमें उसकी सास भी शामिल हैं।

उसकी सास उसके पति की दूसरी शादी करने के फिराक में है। उसे अक्सर ताने दिये जाते हैं और घर से निकलने की धमकी दी जाती है। पीड़िता के अनुसार, यह पहली घटना नहीं है।इससे पहले भी उसके साथ मारपीट की जा चुकी है। जिसकी जानकारी उसने पुलिस को दी थी। महिला ने बताया कि प्रेम प्रसंग में शादी करने के बाद अब उसके लिए पति के साथ रहना मुश्किल हो गया है। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मी नितुन कुमार ने बताया कि महिला से प्राप्त आवेदन के आधार पर मामले की छानबीन की जायेगी और नियमानुसार कार्रवाई की जायेगी। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।

ProductMarketingAdMaker 14102019 082310

20201015 075150