समस्तीपुर/अंगारघाट : समस्तीपुर जिले के अंगारघाट थाना क्षेत्र के एक गांव की तीन लड़कियों के लापता होने की खबर सामने आई है। बताया जाता है कि गुरुवार को तीनों लड़कियां पढ़ाई करने के लिए समस्तीपुर गई थीं, लेकिन देर शाम तक घर वापस नहीं लौटीं। इससे परिजनों में दहशत का माहौल है। परिजनों का कहना है कि लगातार खोजबीन के बाद भी लड़कियों का कोई पता नहीं चल पाया है। मामले को लेकर पुलिस को सूचना दी गयी है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस घटना से पूरे गांव में चिंता का माहौल है। पुलिस प्रशासन को मामले की जानकारी दी गई है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है।
समस्तीपुर : डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय, पूसा में मधुमक्खी पालन को बढ़ावा देने…
बिहार के चर्चित दुलारचंद यादव हत्याकांड में मोकामा से जनता दल (यूनाइटेड) के विधायक अनंत…
समस्तीपुर : जिले में प्रारंभिक स्कूलों में क्लास 1 से 8 तक की वार्षिक परीक्षा…
समस्तीपुर : बनारस के काशी हिंदू विश्वविद्यालय के चिकित्साविज्ञान संस्थान (आईएमएस) में सर्जरी विभाग की…
समस्तीपुर : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् समस्तीपुर इकाई द्वारा विश्वविद्यालय शिक्षक नियुक्ति के संभावित ड्राफ्ट…
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मगरदही खरीदाबाद वार्ड संख्या-36 में जमीन विवाद को लेकर…