Samastipur

समस्तीपुर में शादीशुदा महिला ने कुंवारे युवक से शादी से किया इंकार तो टावर से कूदकर युवक ने देे दी जान

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना अंतर्गत खरसंड गांव में एकतरफा प्यार में एक युवक ने टावर से कूद कर जान दे दी। युवक उसी गांव के नथुनी पासवान का 20 वर्षीय पुत्र अमर कुमार बताया गया है। पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए युवक की लाश समस्तीपुर सदर अस्पताल भेज दिया। मिली जानकारी के अनुसार, युवक अपने घर के पास की ही एक शादीशुदा महिला से एकतरफा प्यार करता था। वह बार बार महिला पर शादी करने का दवाब बनाता था, लेकिन महिला इंकार करती थी।

बताया गया है कि शनिवार दोपहर युवक गांव में ही स्थित मोबाईल के टावर पर चढ़ गया। उसे टावर पर चढ़े देख गांव के लोगों की भीड़ उमड़ गयी। सूचना मिलने पर कल्याणपुर थाने की पुलिस टीम भी पहुंची। बताया गया है कि दो बजे से शाम 6 बजे तक गांव और परिवार के लोग युवक को टावर से उतरने का आग्रह करते रहे, लेकिन युवक अपनी बात पर ही अड़ा रहा।

उसका कहना था कि महिला जब तक शादी नहीं करेगी वह टावर से नहीं उतरेगा, टावर से कूद कर जान दे देगा। बताया गया है कि शाम करीब 6 बजे युवक ने टावर से छलांग लगा दी। जिससे जमीन पर गिरते ही वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। पुलिस उसे लेकर कल्याणपुर सीएचसी पहुंची तब तक युवक की मौत हो गयी। इस संबंध में कल्याणपुर थाना अध्यक्ष ने बताया कि युवक ने प्रेम प्रसंग में टावर से कूद कर जान दी है।

Avinash Roy

Recent Posts

कचरे में उठी चिंगारी से लगी आग में सिंघिया CHC में खड़ी दो एंबुलेंस जलकर राख

समस्तीपुर/सिंघिया : नगर पंचायत स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) परिसर में रविवार की देर रात…

10 घंटे ago

बूढ़ी गंडक नदी में मिला अज्ञात शव, स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची मुफस्सिल पुलिस, गोताखोरों की मदद से नदी से निकाला गया शव

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र में बूढ़ी गंडक नदी से सोमवार को एक अज्ञात व्यक्ति…

11 घंटे ago

दलसिंहसराय में पुलिस के कब्जे से महिलाओं ने आरोपी युवक को छुड़ाया, भीड़ ने टीम को घेरा; वीडियों हुआ वायरल

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के केवटा गांव में सोमवार को वांछित…

11 घंटे ago

बिहार में शिक्षकों की 15 हजार रुपये तक बढ़ सकती है सैलेरी, जानिए 7वें वेतनमान का और क्या-क्या मिल सकता है फायदा

बिहार के लाखों शिक्षक इन दिनों 7वें वेतनमान का लाभ नहीं मिलने को लेकर परेशान…

18 घंटे ago

बिहार: ‘मेरी सहेली ही मेरी पत्नी है’, लड़की को लड़की से प्यार तो कर ली शादी, लेकिन अब मामला थाने में

बिहार में बांका जिले के बेलहर थाना क्षेत्र के एक गांव में रविवार की शाम…

19 घंटे ago